मध्य मुंबई की भोईवाड़ा पुलिस ने KEM अस्पताल के प्रोफेसर डॉ. हरीश पाठक के खिलाफ पोक्सो के तहत FIR दर्ज की है। डॉ. हरीश पाठक फरार बताये जा रहे हैं।
एक महिला डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने 1 जून 2025 को डॉ. हरीश पाठक के खिलाफ BNS की धारा- 74, 352, 351(2) और पोक्सो की धारा 8 के तहत FIR (नंबर-के पास 0155/2025) दर्ज की है। FIR की कॉपी ABI (abinewz.com) के पास है। डॉ. हरीश पाठक मुंबई के सेठ GS मेडिकल कॉलेज और KEM अस्पताल के प्रोफेसर और फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रमुख हैं।
FIR के अनुसार महिला डॉक्टर का पति भी KEM अस्पताल में डॉ. हरीश पाठक के मातहत काम करता है। आरोप है कि डॉ. हरीश पाठक वर्षों से उन्हें तरह तरह से परेशान करते हैं। धमकाते हैं। गाली गलौज करते हैं। एकबार डॉ. हरीश पाठक ने उससे कहा कि तू अपनी बीवी से नौकरी क्यों नहीं करवाता। उसे मेरे पास नौकरी पर रख दे। प्रेजेंटी की टेंशन मत ले। उसे रोज रोज ड्यूटी आने की जरूरत नहीं है। मैं प्रेजेंटी लगाता रहूँगा।
एकबार उससे कहा कि- तुझे तेरी बीवी को सही ढंग से यूज करना नहीं आता। उसे मेरे पास भेज। मेरे किचन में भेज। खाना परोसने को भेज। एकबार व्हाट्सएप्प पर कॉल कर कहा कि- अपनी बीवी को धागा बांधने के लिए मेरे पास लेकर आ जा।
महिला डॉक्टर पर भी डॉ. हरीश पाठक बुरी नज़र रखते थे। उसे डायरेक्ट कई बार अश्लील शब्द कहकर अपमानित कर चुके हैं। उस पर भी कई बार अनुचित तरीके से हाथ फेर चुके हैं। महिला डॉक्टर की 7 और 9 वर्ष की दो बेटियां हैं। कई मौकों पर डॉ. हरीश पाठक उन बच्चियों पर अनुचित तरीके से हाथ फेर चुके हैं। आरोप है कि डॉ. हरीश पाठक का बेटा वेदांत पाठक भी इन लड़कियों को बुरी नज़र से देख चुका है।
परेशान होकर महिला डॉक्टर ने डॉ. हरीश पाठक के खिलाफ भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करवा दी।
