उत्तर प्रदेश में वकील ने SDM को जड़ा थप्पड़, वकील के खिलाफ FIR दर्ज

 

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की हर्रैया तहसील में एक वकील महिनाथ तिवारी ने उप-जिलाधिकारी (SDM) मनोज प्रकाश को सरेआम थप्पड़ मार दिया। SDM की शिकायत पर महिनाथ तिवारी के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है।

घटना गुरुवार सुबह 10 की है। SDM मनोज प्रकाश के गाड़ी से तहसील में उतरते ही वकील महिनाथ तिवारी अचानक उनके सामने आ गए। इससे पहले कि SDM कुछ समझ पाते, वकील ने उन्हें ज़ोरदार थप्पड़ मार दिया।

बताते हैं कि वकील महिनाथ तिवारी काफी समय से एक विशेष मामले में SDM मनोज प्रकाश से अपने हक़ में फैसला चाह रहे थे, लेकिन जब SDM ने नियमों के तहत काम करते हुए उनकी बात नहीं मानी, तो वकील ने आपा खो दिया।

Leave a Comment