“कुंडली में था ‘मंगल दोष’ इसलिए ‘सोनम बेवफा’ ने पति राजा को मरवा दिया”

 

मध्य प्रदेश के इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी के पिता अशोक रघुवंशी ने बहू सोनम रघुवंशी पर अपनी कुंडली का ‘मंगल दोष’ मिटाने के लिए पति की हत्या करवाने का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक सोनम ने ऐसा इसलिए किया ताकि वह अपने ब्वॉयफ्रेंड राज कुशवाह से शादी कर सके।

मेघालय पुलिस के मुताबिक हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी (29) की साजिशन हत्या में उनकी पत्नी ‘सोनम बेवफा’ (25) कथित रूप से शामिल थी। उसने अपने कथित प्रेमी राज कुशवाह (20) की मदद से वहां भाड़े के तीन हत्यारे बुलाए थे।

राजा रघुवंशी की मौत से शोक में डूबे उनके पिता अशोक रघुवंशी ने कहा, ‘मेरा बेटा तड़प-तड़प कर मरा है. उसकी हत्या के सभी दोषियों को फांसी की सजा मिलनी ही चाहिए, ताकि एक नजीर पेश हो और आइंदा किसी माता-पिता को उनका बेटा इस तरह ना खोना पड़े.’

अशोक रघुवंशी ने यह दावा भी किया कि राजा की पत्नी सोनम ने अपनी कुंडली का ‘मंगल दोष’ मिटाने के लिए अपने पति की हत्या कराई ताकि बाद में वह अपने कथित प्रेमी राज कुशवाह से दूसरी शादी कर सके।

मेघालय पुलिस ने राजा रघुवंशी हत्याकांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए एक विशेष ऑपरेशन चलाया, जिसका नाम ‘ऑपरेशन हनीमून’ रखा गया। पुलिस ने बताया कि यह मामला काफी जटिल था, इसलिए इसे एक ऑपरेशन के रूप में लिया गया। इस ऑपरेशन के तहत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस को पांच ऐसे मोबाइल नंबर मिले हैं जो इस साजिश से सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं — राजा रघुवंशी, सोनम रघुवंशी, आनंद कुर्मी, आकाश राजपूत, और विशाल उर्फ विक्की ठाकुर। इन नंबरों की गतिविधियां मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय पाई गईं हैं।

Leave a Comment