अहमदाबाद विमान हादसे में राजस्थान के एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत, राजस्थान के 11 लोगों की मौत

ज़िन्दगी की आखिरी सेल्फी

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के रहने वाले डॉ. प्रदीप व्यास और उनके परिवार के चार अन्य सदस्यों की गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसे में मौत हो गयी। डॉ. प्रदीप व्यास ने विमान के उड़ान भरने से पूर्व सपरिवार एक सेल्फी ली थी। सबके चेहरे पर लंदन जाने की ख़ुशी चमक रही थी। यह उनकी आखिरी सेल्फी साबित हुई। उनकी पत्नी डॉ. कोनी व्यास और उनके तीन बच्चे- प्रद्युत व्यास, मिराया व्यास और नकुल व्यास- हादसे का शिकार हुए हैं।

गुरुवार, 12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान उड़ान भरते ही क्रैश हो गया। उसमें राजस्थान के 11 लोगों की मौत हो गयी। ये यात्री उदयपुर, बांसवाड़ा, बीकानेर और बालोतरा जिलों के निवासी थे। बांसवाड़ा की डॉक्टर फैमिली के अलावा उदयपुर के एक मार्बल व्यवसायी के बेटा-बेटी थे, जो लंदन घूमने जा रहे थे। इनके अलावा उदयपुर के एक गांव के दो युवक भी इस विमान में थे जो लंदन में रहनेवाले अहमदाबाद के एक व्यवसायी के घर खाना बनाने का काम करते थे। विमान में बीकानेर का भी एक युवक यात्रा कर रहा था।

डॉ. प्रदीप व्यास में लंदन में डॉक्टर थे। उनकी पत्नी डॉ. कोनी व्यास उदयपुर के पेसिफिक हॉस्पिटल में काम करती थी। डॉ. कोनी व्यास ने पति के साथ लंदन शिफ्ट होने के लिए कुछ दिनों पहले ही उदयपुर की नौकरी छोड़ दी थी। डॉ. कोनी व्यास मूलत: बांसवाड़ा की रहने वाली थीं। डॉ. कोनी व्यास की एक और तस्वीर भी सामने आई। जिसमें उनका परिवार घर में एक साथ नजर आ रहा है।

Leave a Comment