अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे में बदलापुर के दीपक पाठक की भी मौत, सह पायलट थे दीपक पाठक

 

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार, 12 जून 2025 को हुई एयर इंडिया की विमान दुर्घटना में ठाणे जिले के बदलापुर निवासी दीपक पाठक की भी मौत हो गयी। दीपक पाठक विमान के क्रू मेंबर यानी सह पायलट थे। हादसे से कुछ समय पहले ही दीपक पाठक ने अपनी मां से फोन पर बात की थी, लेकिन उसके बाद उनका किसी से संपर्क नहीं हो सका।

32 वर्षीय दीपक पाठक के परिवार में माता-पिता और दो बहनें हैं। वे बदलापुर (पूर्व), कात्रप स्थित रावल कॉम्प्लेक्स में रहते थे। वे 11 साल से एयर इंडिया में नौकरी पर थे। DGCA ने बताया कि हादसे के वक्त प्लेन में दो पायलट और 10 सहायक स्टाफ भी मौजूद थे। विमान के पायलट कैप्टन सुमीत सभरवाल थे और उसके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे।

अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। अहमदाबाद-लंदन जाने वाला विमान उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। फ्लाइट AI171 ने दोपहर 1 बजकर 38 मिनट पर उड़ान भरी थी और उसके 5 मिनट बाद क्रैश हो गया। विमान में 53 ब्रिटिश, 1 कनाडा और 7 पुर्तगाल और बाकी सब भारत के नागरिक सवार थे।

Leave a Comment