हावड़ा ‘सेक्स एवं पोनोग्राफिक फिल्म रैकेट’ में माँ श्वेता खान, बेटा आर्यन खान और नाबालिग बेटी गिरफ्तार

आर्यन खान

हावड़ा ‘सेक्स एवं पोनोग्राफिक फिल्म रैकेट’ की सरगना श्वेता खान उर्फ ​​‘फुलटूसी’ और उसके बेटे आर्यन खान को पश्चिम बंगाल पुलिस ने बुधवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया है। आर्यन खान दक्षिण कोलकाता के टॉलीगंज के गोल्फ ग्रीन इलाके से तो श्वेता उर्फ ​​‘फुलटूसी’ को शहर के अलीपुर इलाके में एक ठिकाने से गिरफ्तार किया गया। इसी मामले में मंगलवार को पुलिस ने बोनहुगली में श्वेता खान के परिचित के घर से उसकी नाबालिग बेटी को भी गिरफ्तार किया है। तीनों को पुलिस पांच दिन से ढूंढ रही थी।

मां-बेटे-बेटी के कुकृत्य का पिछले हफ्ते तब भंडाफोड़ हुआ जब उत्तर 24 परगना के पानीहाटी इलाके की 22 वर्षीय एक महिला मां-बेटे-बेटी के चंगुल से भागने में सफल रही। मां-बेटे-बेटी ने उसे पिछले छह महीनों से हावड़ा के डोमजूर में अपने बांकरा-फकीरपारा फ्लैट में बंधक बनाकर रखा था। वह सोदपुर की रहनेवाली है। पोर्नोग्राफी शूट करने तथा बार डांसर के रूप में काम करने के लिए सहमत न होने पर उसे बेरहमी से प्रताड़ित किया था। पीड़िता का वर्तमान में सरकारी सागर दत्ता अस्पताल की क्रिटिकल केयर यूनिट में इलाज किया जा रहा है। उसके सिर, हाथ पैरों और भीतरी अंगों पर गंभीर चोटें हैं। आर्यन खान ने उसे अपनी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में नौकरी देने के बहाने अपने डोमजूर निवास पर बुलाया था।

पुलिस ने बताया मां-बेटे एक ‘इवेंट मैनेजमेंट कंपनी’ का इस्तेमाल कर उसकी आड़ में ‘सॉफ्ट पोर्नोग्राफिक फिल्में’ बनाने का गिरोह चलाते थे। आर्यन खान अपने ‘सोशल नेटवर्किंग अकाउंट’ का उपयोग करके युवतियों को लुभाकर उन्हें अपनी मां के पास लाता था। बाद में मां-बेटी उन्हें अश्लील फिल्मों में काम करने के लिए मजबूर करती थीं। आर्यन खान की महिला सहयोगी जोया को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था।

हावड़ा के पुलिस आयुक्त प्रवीण त्रिपाठी ने संवाददाताओं से कहा कि पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त कार्रवाई राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) द्वारा पश्चिम बंगाल पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार को पत्र लिखकर बांकड़ा पोर्न मामले में आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग किए जाने के तुरंत शुरू की गयी।

Leave a Comment