DCP की हत्या की कोशिश में ऑटो रिक्शा ड्राइवर गिरफ्तार

 

मुंबई के पास ठाणे शहर में एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने ट्रैफिक पुलिस के DCP पंकज नवनाथ शिरसाट पर ऑटो रिक्शा चढ़ाकर उनकी हत्या की कोशिश की। पंकज शिरसाट को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऑटो रिक्शा ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पंकज शिरसाट 11 जून 2025 की रात करीब 9.20 बजे एमजी हेक्टर शो रूम के सामने, ठाणे-घोड़बंदर रोड, मानपाड़ा ठाणे में ड्यूटी कर रहे थे। उनकी पुलिस टीम वाहनों को रोक कर जांच कर रही थी। तभी तेजी से आते हुए एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर उन्हें कुचलते हुए फरार हो गया। ऑटो रिक्शा ड्राइवर का इरादा DCP पंकज शिरसाट की हत्या का था। शहर के वर्तकनगर स्थित शवाशा बेथने अस्पताल में पंकज शिरसाट को भर्ती कराया गया है।

ट्रैफिक पुलिस के सिपाही नयन संजय पांडव की शिकायत पर चितलसर पुलिस स्टेशन में ऑटो रिक्शा ड्राइवर हेमंत संतोष वर्मा (27) के खिलाफ BNS की धारा- 109, 281, 125(अ), 125(ब), 132 सह मोटर वाहन कायदा की धारा 184, 179 और 125 के तहत FIR (संख्या-286/2025) दर्ज की गयी है। देर रात पुलिस ने ऑटो रिक्शा ड्राइवर हेमंत वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। हेमंत वर्मा अजिंक्यतारा मंडल चाल, साठेनगर, वागले इस्टेट, ठाणे में रहता है। पुलिस उप निरीक्षक प्रशांत सांगले मामले की जांच कर रहे हैं।

Leave a Comment