पुल पर लिखा था- आगे जाना मना है फिर भी 125 लोग चले गए, पुल टूट गया, 4 मरे, 51 घायल

 

मुंबई से सटे पुणे ग्रामीण क्षेत्र में स्थित तलेगांव में रविवार अपराह्न 3.30 बजे  झरने के पास बना एक पुराना लोहे का पुल टूट गया। पुल पर उस समय 125 से अधिक लोग मौजूद थे, जो झरने की ओर जा रहे थे या सेल्फी ले रहे थे। पुल पर पहले से लिखा था कि- आगे जाना मना है। बावजूद इसके कुछ लोग आगे चले गए। इस घटना में 51 लोग तेज बहाव में बह गए जिसमें से चार लोगों की मौत की पुष्टि हो गयी है।

पुणे जिले के मावल तहसील के तलेगांव दाभाडे से लगे कुंडमाला क्षेत्र में एक पुराना लोहे का पुल रविवार को ढह गया। यह पुल इंद्रायणी नदी पर बना था, जहां रविवार अपराह्न 3.30 बजे पुल ढह गया। यह पुल तीन महीने से वाहनों के लिए बंद था, मगर कहा जा रहा है कि यह फिर भी खुला था, जिस पर कई पर्यटक और स्थानीय लोग आते जाते थे। 

बारिश के पानी के बहाव की सुंदरता देखने के लिए पुल पर तकरीबन 125 लोग आ गए। इससे पुल गिर गया। स्थानीय प्रशासन, NDRF की दो टीमें, पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय की पुलिस यंत्रणा, CRPF, आपदा मित्र, PMRDA का अग्निशमन दल, शिवदुर्ग संगठन तथा वन्यजीव संगठन ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। इस घटना में 51 लोग घायल हो गए तथा 4 लोगों की मृत्यु हो गयी। घायलों को पवना अस्पताल, मायमर अस्पताल, अथर्व अस्पताल और यूनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

पुल 30 साल पुराना था। पुल पर पहले से लिखा था कि- आगे जाना मना है। इसके बावजूद 125 लोग पुल पर आगे चले गए। जिससे हादसा हो गया। 

Leave a Comment