उत्तर प्रदेश का अलीगढ़ जिला अब हरिगढ़ के नाम से जाना जाएगा। शहर की जिला पंचायत अध्यक्ष विजय श्यौराज सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर अलीगढ़ शहर का नाम बदलकर हरिगढ़ रखने का प्रस्ताव रखा है। अलीगढ़ का ताला विश्व प्रसिद्ध है।
बताते हैं कि अलीगढ़ का पहले नाम हरिगढ़ ही था और रामगढ़ भी रहा है। इसलिए इसका नाम हरिगढ़ ही होना चाहिए। यहां पर एक हरिदास मंदिर भी है जिसे अब खेरेश्वर के नाम से जाना जाता है।
18 वीं शताब्दी से पहले अलीगढ़ को कोल या कोइल के नाम से जाना जाता था। जयपुर के राजा जय सिंह से संरक्षण के साथ 1753 में जाट शासक सूरजमल और मुस्लिम सेना ने कोइल के किले पर कब्जा कर लिया। बार्गुजर राजा बहादुर सिंह ने उनके तहत एक और किले से लड़ाई जारी रखी और जो “घोसर की लड़ाई” के नाम से जानी जाती है। उसके बाद इसका नाम रामगढ़ दिया गया और आखिरकार, जब शिया कमांडर नजाफ खान ने कोल पर कब्जा कर लिया, तो उन्होंने अलीगढ़ नाम दे दिया।
इसके पहले भी कई नेताओं ने अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ किये जाने की कोशिशें कीं। परन्तु अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से हरी झंडी मिल गयी है।
