बिहार के जमुई में रिश्ते में चाची ने भतीजे से शादी कर ली। चाची अब उसकी बीवी बन गयी। गांव वालों और चाची के ससुरालवालों के विरोध पर दोनों गांव छोड़कर चले गए।
घटना टाउन थाना क्षेत्र के एक बतीजे गांव की है। 8 साल पहले आयुषी और विशाल दुबे की शादी हुई थी। शादी के बाद एक बेटी भी हुई। शादी के दो साल बाद आयुषी की मुलाकात सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते के भतीजे सचिन दुबे से हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। आयुषी भतीजे सचिन के साथ ही रहने की जिद करने लगी। इसपर आयुषी के पति विशाल दुबे ने महिला थाने में दोनों के खिलाफ शिकायत कर दी। महिला पुलिस ने दोनों को बुलाकर मामले का निष्पादन करा दिया था। परन्तु 6 दिन पहले आयुषी सचिन के साथ फरार हो गई।
विशाल दुबे ने इस बार टाउन थाने में हथियार के बल पर पत्नी के अपहरण की लिखित शिकायत की। पुलिस का जब दबाव पड़ा तो सचिन और आयुषी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों के बयान दर्ज हुए। आयुषी सचिन के साथ ही रहने को तैयार थी। बेटी अपने पिता विशाल दुबे के पास है। आयुषी ने कोर्ट में बयान देने के बाद गांव के ही शिव मंदिर में सचिन के साथ शादी कर ली। सचिन और आयुषी के इस करतूत का ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। इससे सचिन और आयुषी गांव छोड़कर अन्यत्र चले गए।
