बिहार में मुर्गी की हत्या, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

 

बिहार के सिवान जिले में एक महिला ने अपनी मुर्गी की हत्या किये जाने को लेकर पुलिस में FIR दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि वह मुर्गी से बहुत प्यार करती थी। वह उसे अपने साथ लेकर सोती थी, लेकिन उसके देवर गुड्डू कुमार, शिला देवी व सोनम कुमारी ने उसकी गर्दन दबाकर हत्या कर दी है।

मामला सिवान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टरवा गांव का है। यहां की रिंकी देवी का कहना है कि मेरा देवर गुड्डू उसकी मुर्गी के प्रतिदिन दो अंडे खाता था और जब मैंने उसका विरोध किया तो उसने मेरी मुर्गी की गर्दन मरोड़ कर हत्या कर दी।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसके देवर गूड्डू, सोनम और शीला ने मिलकर उसकी मुर्गी को मार दिया और उसके साथ भी मारपीट की। महिला मुर्गी के शव को लेकर थाने गयी और न्याय की मांग की है। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

महिला का आवेदन लेने के बाद थानाध्यक्ष अशोक दास ने मीडिया को बताया कि महिला ने अपने देवर पर मारपीट व मुर्गी की हत्या का आरोप लगाया है। FIR दर्ज कर ली गई है और आगे कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment