नीरज चोपड़ा के भाले ने छलनी कर दिया पाकिस्तान का सीना, लिया जूलियन वेबर से बदला; जीती पेरिस डायमंड लीग

 

भारतीय जेवलिन थ्रोअर और गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने पेरिस डायमंड लीग जीत ली। नीरज चोपड़ा की जीत के बाद पाकिस्तान का सीना भी छलनी हो गया होगा। क्रिकेट के बाद जेवलिन थ्रो ही ऐसा इवेंट है, जहां पाकिस्तानी खुद को भारत का प्रतिद्वंदी समझते हैं।

दो बार के ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित डायमंड लीग में भाला फेंक इवेंट में पहला स्थान हासिल किया है। वह 90 मीटर का थ्रो नहीं कर पाए, छह थ्रो में तीन बार फाउल किया लेकिन इसके बाद भी पहला स्थान हासिल करने में सफल रहे।

नीरज चोपड़ा ने अपना पहला थ्रो 88.16 मीटर का किया था। यह अंत तक इवेंट का सबसे लंबा थ्रो रहा। दूसरे प्रयास में नीरज ने 85.10 मीटर का थ्रो किया। इसके बाद वह लगातार तीन बार फाउल कर बैठे। छठे और आखिरी प्रयास में वह भाले को सिर्फ 82.89 मीटर ही दूर फेंक पाए। इसके बाद भी नीरज ने पेरिस डायमंड लीग के भाला फेंक इवेंट को अपने नाम करने में सफलता हासिल की। उनकी 88.16 मीटर की थ्रो इस सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। जिसने देश भर के खेल प्रेमियों में जोश भर दिया। नीरज चोपड़ा की जीत के बाद पाकिस्तान का सीना भी छलनी हो गया होगा। क्रिकेट के बाद जेवलिन थ्रो ही ऐसा इवेंट है, जहां पाकिस्तानी खुद को भारत का प्रतिद्वंदी समझते हैं।

Leave a Comment