1 लाख की स्‍कूटी और 14 लाख का VIP नंबर!

 

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर निवासी संजीव कुमार ने अपना शौक पूरा करने के लिए ट्रांसपोर्ट विभाग की नीलामी में हिस्‍सा लिया और 14 लाख रुपये खर्च करके अपनी स्‍कूटी के लिए HP21C-0001 नंबर को हासिल किया। जबकि स्कूटी की कीमत मात्र एक लाख रुपये है।

ट्रांसपोर्ट विभाग की ऑनलाइन नीलामी में सिर्फ 2 बोलीदाताओं ने हिस्‍सा लिया। दूसरे बोलीदाता थे सोलन जिले के, जिन्‍होंने 13.5 लाख रुपये ऑफर किए लेकिन संजीव कुमार ने पूरे 14 लाख देकर इस बोली को जीत लिया। बड़ी बात यह है कि स्कूटी की कीमत मात्र एक लाख रुपये है।

ट्रांसपोर्ट विभाग की इस नीलामी में किया गया 14 लाख रुपये का भुगतान सीधे राज्‍य सरकार के खजाने में जाएगा। ट्रांसपोर्ट विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह अभी तक प्रदेश में की गई दोपहिया वाहनों के नंबर प्‍लेट की सबसे बड़ी नीलामी है। इससे ज्‍यादा पैसा कभी किसी नंबर के लिए नहीं मिला है।

Leave a Comment