गुजरात के खेड़ा जिले के नडियाद के उत्तरसंडा गांव में एक 18 साल के कृष परमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। परिजनों ने जब कृष परमार को दफनाया तो उसके शव के साथ उसकी पसंदीदा Royal Enfield (बुलेट) मोटरसाइकिल भी दफना दी।
कृष परमार को Royal Enfield (बुलेट) मोटर साइकिल बहुत प्रिय थी। इसके अलावा कृष परमार की और पसंदीदा चीजें भी उसके साथ दफना दी गईं। नडियाद के उत्तरसंडा गांव के ईसाई मोहल्ले के निवासी कृष परमार का एक्सीडेंट हो गया था। वह अपनी रॉयल इनफील्ड बाइक से जा रहा था, तभी गांव के पास उसकी बाइक, एक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। इस दौरान उसे गंभीर चोटें आईं और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बारह दिन तक इलाज चलने के बाद उसकी मृत्यु हो गई।
परिवार ने मृत युवक को उसकी प्रिय बाइक के साथ भावनात्मक अंतिम विदाई दी।
