उत्तर प्रदेश माफिया डॉन, मुंबई जे.जे. शूटआउट का आरोपी ब्रजेश सिंह काशी में जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाया गया

डॉन ब्रजेश सिंह

उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन ब्रजेश सिंह उर्फ़ अरुण को काशी के जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाया गया है। इस समय भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा और काशी में लक्खा मेला चल रहा है। रथयात्रा और मेले की देखरेख, सुरक्षा प्रबंध ब्रजेश सिंह के जिम्मे है।

बता दें कि गुरुवार 27 जून से काशी (वाराणसी) में रथयात्रा और लक्खा मेले की शुरुआत हो गयी है। यह 29 जून तक चलेगी। ब्रजेश सिंह के खिलाफ 30 से भी ज़्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।

ब्रजेश सिंह बोले तो उत्तर प्रदेश का माफिया डॉन। एक बड़ी पहचान उसकी मुंबई में जे. जे. अस्पताल शूटआउट के आरोपी के तौर पर भी है। यह शूटआउट साल 1992 में दाऊद इब्राहीम ने अपने बहनोई इब्राहिम पारकर की हत्या का बदला लेने के लिए करवाया था। 1990 के दशक में बृजेश सिंह झारखंड (तब बिहार) के कोयला माफिया सूर्यदेव सिंह के लिए काम करने लगा था। उस दौरान ब्रजेश सिंह ने 6 हत्याएं कीं।

बृजेश सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत साल 2012 में जेल में रहते हुए सैयदराजा विधानसभा से पीएमएसपी के उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव लड़कर की थी, लेकिन 2,016 वोटों के अंतर से हार गया। फिर साल 2016 में अपने पैतृक वाराणसी सीट से एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में विधान परिषद का चुनाव लड़ा और 1,954 वोटों के अंतर से जीतकर एमएलसी बना। उसकी पत्नी अन्नपूर्णा सिंह वर्तमान में वाराणसी से ही एमएलसी हैं और उसका भतीजा सुशील सिंह विधायक हैं। बृजेश सिंह का जन्म वाराणसी के धौरहरा गांव में हुआ था।

ब्रजेश सिंह को अब वाराणसी में जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाया गया है। गुरुवार को बृजेश सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ध्यान और व्यायाम उसकी कमजोरी है और वही उसकी सबसे बड़ी ताकत भी है। उसने कहा धर्म से किसी का कोई टकराव नहीं है। धर्म अपने आप में पूर्ण सम्पन्न है। कुछ नेता और राजनैतिक दलों की वोट बैंक की मजबूरी होती है, उनके लिए कुछ कहना उचित नहीं है।

One Thought to “उत्तर प्रदेश माफिया डॉन, मुंबई जे.जे. शूटआउट का आरोपी ब्रजेश सिंह काशी में जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाया गया”

  1. Your mode of describing the whole thhing in this piece of writing is truly good, every one be able to easily understand it, Thanks a lot. http://Boyarka-inform.com

Leave a Comment