मृत NCP नेता बाबा सिद्दीकी का मोबाइल नंबर एक्टिवेट करवाने की कोशिश, सायबर फ्रॉड दिल्ली से गिरफ्तार

बाबा सिद्दीकी

मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में अजीत पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर 2024 को मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के इतने दिनों बाद एक आरोपी बाबा सिद्दीकी का मोबाइल फ़ोन नंबर एक्टिवेट किया और मुंबई पुलिस ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी का नाम विवेक सबरवाल है। रविवार को मुंबई पुलिस ने दिल्ली के बुराड़ी से उसे गिरफ्तार किया है।

विवेक सबरवाल, बाबा सिद्दीकी का मोबाइल नंबर फर्जी डॉक्यूमेंट इस्तेमाल करके एक्टिवेट करने की कोशिश कर रहा था। वह इस नंबर का उपयोग साइबर क्राइम के लिए करने वाला था। हालांकि बाबा सिद्दीकी का मोबाइल नंबर पहले से ही एक्टिवेट था। विवेक सबरवाल पर पहले भी साइबर क्राइम संबंधित दो मामले दर्ज हैं। इन्हीं में से एक साइबर फ्रॉड के मामले में विवेक सबरवाल जमानत पर बाहर था।

पुलिस ने बताया जिस नंबर को विवेक एक्टिवेट करने की कोशिश कर रहा था, उस नंबर को बाबा सिद्दीकी के परिवार ने उनकी याद में चालू रखा हुआ है। उस नंबर को कभी बंद नहीं किया गया। बाबा सिद्दीकी की पत्नी शहजीन सिद्दीकी की कॉन्स्ट्रक्शन कंपनी के बिजनेस के लिए इस नंबर का उपयोग होता था। विवेक सबरवाल के द्वारा गलत उपयोग के इरादे से किए जा रहे अपराध का खुलासा तब हुआ, जब 24 जून को टेलीकॉम कंपनी को कथित तौर पर एक मेल आया, जिसमें इस नंबर को एक्टिवेट करने की मांग की गई थी। इसके साथ ही आधार कार्ड, पैन कार्ड और बिजनेस लेटर हेड जैसे डॉक्यूमेंट जोड़े गए थे, जो फर्जी थे। मेल भेजने वाले ने शाजिया सिद्दीकी को भी सीसी रखा था, जिसकी वजह से सिद्दीकी परिवार को इस बात का पता चला। मेल को देखते ही शाजिया सिद्दीकी और उनके परिवार को शक हुआ कि कोई इस नंबर का गलत उपयोग करने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद उन्होंने तुरंत मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने जांच शुरू की।

विवेक सबरवाल को लेकर मुंबई पहुंचने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां पर कोर्ट ने विवेक सबरवाल को पुलिस हिरासत में भेज दिया।

3 Thoughts to “मृत NCP नेता बाबा सिद्दीकी का मोबाइल नंबर एक्टिवेट करवाने की कोशिश, सायबर फ्रॉड दिल्ली से गिरफ्तार”

  1. Arianna3582

    Turn traffic into cash—apply to our affiliate program today! https://shorturl.fm/PnUK0

  2. Karina3829

    Join our affiliate program today and earn generous commissions! https://shorturl.fm/1DhWT

  3. Halle3406

    Your influence, your income—join our affiliate network today! https://shorturl.fm/MVzXN

Leave a Comment