फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की रिपोर्ट ‘Comprehensive Update on Terrorist Financing Risks’ के मुताबिक आतंकवादी संगठन ऑनलाइन खरीदारी और डिजिटल ट्रांसफर के जरिए फंड जुटा रहे हैं। इससे बड़ी जानकारी यह है कि भारत के पुलवामा (2019) हमले में इस्तेमाल एल्यूमिनियम पाउडर Amazon से खरीदा गया था।
FATF की यह रिपोर्ट ऐसे वक्त आई है जब डिजिटल ट्रांजेक्शंस और शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स तेजी से बढ़ रहे हैं। रिपोर्ट का फोकस आतंकवादी फंडिंग के नए तरीकों पर है और यह दिखाता है कि कैसे पेमेंट ऐप्स, ई‑कॉमर्स और VPN का इस्तेमाल करके आतंकी गतिविधियों के लिए संसाधन जुटाए जा रहे हैं। आतंकवादी संगठन भारत में पुलवामा और गोरखनाथ मंदिर जैसे हमलों की मिसाल देकर FATF ने बताया कि कैसे इन घटनाओं के पीछे ऑनलाइन पेमेंट और ई‑कॉमर्स का इस्तेमाल किया गया।
जून 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भी FATF ने कहा था कि आतंक के पीछे फंडिंग नेटवर्क होता है। उसने तब 200 देशों के नेटवर्क से जांच तेज करने का ऐलान किया था।
रिपोर्ट के अनुसार- 1- पुलवामा हमला (2019): हमले में इस्तेमाल एल्यूमिनियम पाउडर Amazon से खरीदा गया था। 2- गोरखनाथ मंदिर हमला (2022): आरोपी ने PayPal से ₹6.7 लाख विदेश भेजे, ₹10,323 बाहर से प्राप्त किए और VPN से पहचान छिपाई। ई‑कॉमर्स से सामान: हथियार, 3D प्रिंटिंग मटेरियल जैसी चीज़ें ऑनलाइन खरीदी जा रही हैं। ऑनलाइन पेमेंट: PayPal जैसे प्लेटफॉर्म्स पर ट्रांजेक्शन ट्रेस करना मुश्किल। VPN और फर्जी अकाउंट: पहचान और लोकेशन छुपाने में मदद मिलती है।
FATF ने रिपोर्ट में ये भी कहा कि कुछ देश खुद आतंकियों को फंड, ट्रेनिंग और लॉजिस्टिक सपोर्ट दे रहे हैं। भारत ने इस मुद्दे पर FATF से पाकिस्तान को फिर ग्रे लिस्ट में डालने की मांग की है।

Turn traffic into cash—apply to our affiliate program today! https://shorturl.fm/PnUK0
Become our affiliate—tap into unlimited earning potential! https://shorturl.fm/D6okQ
Join our affiliate community and start earning instantly! https://shorturl.fm/3Z9f4
Join our affiliate community and start earning instantly! https://shorturl.fm/6nMM6
Promote, refer, earn—join our affiliate program now! https://shorturl.fm/pZTpZ
Partner with us and earn recurring commissions—join the affiliate program! https://shorturl.fm/tMe2c
Partner with us and enjoy recurring commission payouts! https://shorturl.fm/0jYYU
Start earning on autopilot—become our affiliate partner! https://shorturl.fm/feC6H
Monetize your audience—become an affiliate partner now! https://shorturl.fm/i8PuL
Monetize your audience—become an affiliate partner now! https://shorturl.fm/i8PuL
Start earning every time someone clicks—join now! https://shorturl.fm/KVV0a