ताजिकिस्तानी सिंगर और Bigg Boss Star अब्दू रोजिक चोरी के आरोप में दुबई में गिरफ्तार

 

मशहूर ताजिकिस्तानी सिंगर और बिग बॉस स्टार अब्दू रोजिक को दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अब्दू को शनिवार सुबह करीब 5 बजे मोंटेनेग्रो से दुबई पहुंचने के तुरंत बाद अथॉरिटीज ने रोक लिया।

21 वर्षीय अब्दू रोजिक अपनी कम हाइट (ग्रोथ हार्मोन की कमी के कारण) के बावजूद मिडल ईस्ट के मशहूर सेलेब्रिटीज में से एक हैं। उनके पास UAE का गोल्डन वीजा है और वो कई सालों से दुबई में रह रहे हैं। उन्होंने अपने गानों, वायरल वीडियो और ‘बिग बॉस 16’ जैसे रियलिटी शो के जरिए काफी लोकप्रियता हासिल की है।

अब्दु को किस चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है इसकी खास जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है और न ही अधिकारियों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है। अब्दु की टीम की तरफ से ये बताया गया कि – हम सिर्फ इतना कह सकते हैं कि हमें पता है कि उन्हें चोरी के आरोपों में हिरासत में लिया गया है।

ये पहली बार नहीं है जब अब्दू रोजिक किसी विवाद में फंसे हैं। 2024 में, उन्होंने दुबई के कोका-कोला एरिना में अपना बॉक्सिंग डेब्यू किया और यूके में अपना रेस्टोरेंट ब्रांड ‘हबीबी’ लॉन्च किया। इसी साल उन्हें भारत के प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक हॉस्पिटैलिटी फर्म से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था, हालांकि वो इस मामले में आरोपी नहीं थे। पिछले साल भी मनी लॉन्ड्रिंग के इस मामले ने इंडिया में खूब सुर्खियां बटोरी थी।

6 Thoughts to “ताजिकिस्तानी सिंगर और Bigg Boss Star अब्दू रोजिक चोरी के आरोप में दुबई में गिरफ्तार”

  1. Julius2343

    Join forces with us and profit from every click! https://shorturl.fm/BAh0J

  2. Mona1847

    Drive sales, earn commissions—apply now! https://shorturl.fm/yTuSZ

  3. Sara1837

    Get started instantly—earn on every referral you make! https://shorturl.fm/5Wgxa

  4. Darius677

    Share our products, reap the rewards—apply to our affiliate program! https://shorturl.fm/PtjAV

  5. Edith2170

    Drive sales, earn big—enroll in our affiliate program! https://shorturl.fm/HPugc

  6. Clyde1919

    Start earning every time someone clicks—join now! https://shorturl.fm/RFEjH

Leave a Comment