शोरूम मालिक ने लहंगा वापस नहीं किया तो प्रेमी ने चाकू से फाड़ डाला लहंगा, फिर धमकाया तुम्हें भी ऐसे ही फाड़ दूंगा; देखें वीडियो

praveen samtani, kalyan

अकेला

एक युवक-जिसे आप प्रेमी भी कह सकते हैं ने- शोरूम से मंगेतर के लिए लहंगा खरीदा। लहंगा पसंद नहीं आया तो वह उसे वापस करने गया। दुकानदार ने यह कहकर लहंगा वापस नहीं लिया कि इसके बदले दूसरा लहंगा ले लो। रिटर्न नहीं होगा। इस पर युवक ने जेब से चाकू निकाला और लहंगे को फाड़ डाला। दुकानदार को धमकी भी दी कि तुम्हें भी ऐसे ही फाड़ दूंगा। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण (पश्चिम), लाल चौकी की है। आरोपी युवक का नाम सुमित सयानी मालूम पड़ा है। शो रूम का नाम कला क्षेत्रे है। पूरी घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। सुमित सयानी अपनी होने वाली बीवी मेघना माखीजा के लिए लहंगा खरीदने गया था।

मेघना माखीजा, उल्हासनगर में रहती है। उसने सुमित सयानी के साथ 17 जून 2025 को 32 हजार 300 रुपये का घाघरा (लहंगा) खरीदा। घर लेकर जाने पर उन्हें लहंगा पसंद नहीं आया। इस पर सुमित सयानी 19 जून 2025 की अपराह्न 4.10 बजे लहंगा वापस करने गया। सेल्समैन प्रवीण समतानी ने यह कहकर इन्कार कर दिया कि चूँकि लहंगा सेल का था इसलिए नकद रुपये वापस नहीं मिलेंगे। उसके बदले दूसरी पीस ले लो। इस पर सुमित सयानी ने चाकू निकाला और लहंगे को फाड़ दिया। सेल्समैन धमेंद्र रजक, शेखर खैरनार, सुधीर जाधव, किरण यगल, सचिन गायकवाड़ को धमकाया कि ऐसे ही सबको फाड़ दूंगा।

प्रवीण समतानी की शिकायत पर बाजारपेठ पुलिस ने सुमित सयानी के खिलाफ BNS-2023 की धारा 351(3), 324(5) और 352, आर्म्स एक्ट की धारा-4, 25, सह मुंबई पुलिस की धारा 37(1) और 135 के तहत FIR (नंबर-439/2025) दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बताते हैं कि न्यायालय ने उसे न्यायायिक हिरासत में भेज दिया है।

One Thought to “शोरूम मालिक ने लहंगा वापस नहीं किया तो प्रेमी ने चाकू से फाड़ डाला लहंगा, फिर धमकाया तुम्हें भी ऐसे ही फाड़ दूंगा; देखें वीडियो”

Leave a Comment