गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने विधानसभा में कहा कि गोवा में भी उत्तर प्रदेश की तरह धर्मांतरण विरोधी कानून (Anti Conversion Law) लाने का समय आ गया है। इससे लव जिहाद (Love Jihad) के मामलों पर रोक लगाई जा सकेगी।
लव जिहाद का मुद्दा विधानसभा में भाजपा विधायक प्रेमेन्द्र शेट और आप विधायक क्रूज़ सिल्वा ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से उठाया था। इस पर विपक्षी विधायकों ने मुख्यमंत्री से स्पष्टीकरण माँगा।
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि गोवा में भी पहले ‘लव जिहाद’ के कई मामले सामने आए थे। वे जल्द ही इन मामलों की संख्या जारी करेंगे। हमें धर्मांतरण विरोधी कानून लाने की जरूरत है और कांग्रेस के आप सभी लोगों को इसका समर्थन करना चाहिए। जब हमने इस बारे में बात की, तो उस समय आप सभी ने कहा कि ‘लव जिहाद’ जैसी कोई चीज नहीं होती है। गोवा में मामले हैं, मैं जल्द ही आंकड़े पेश करूंगा।
मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी तब आई जब विपक्ष ने सरकार की आलोचना की। विपक्ष का कहना था कि गोवा पुलिस कथित आरोपी आयशा की गतिविधियों पर नज़र रखने में विफल रही। आयशा को हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस ने धर्मांतरण के एक मामले में गिरफ्तार किया था।

https://shorturl.fm/etGNu
https://shorturl.fm/NRxBJ
https://shorturl.fm/jiyFb