छेड़छाड़ के आरोपी ने जेल से छूटते ही निकाला जुलूस, पीड़िता के घर के सामने फोड़े पटाखे, FIR दर्ज

छेड़छाड़ के आरोपी ने जेल से छूटते ही निकाला जुलूस, पीड़िता के घर के सामने फोड़े पटाखे, FIR दर्ज

https://youtube.com/shorts/zyKEtOLGT0Y?si=vw5gfFHYXOgJjWh9


छेड़छाड़ के एक आरोपी ने जेल से छूटते ही मनाया जश्न। जेल के गेट से अपने घर तक निकाला मोटरसाइकिल जुलूस। हद तो तब हो गयी जब उसने पीड़िता के घर के सामने डांस किया और पटाखे फोड़े। पुलिस ने आरोपी और जुलूस में शामिल उसके साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज की है।

घटना महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर शहर की है। उल्हासनगर शहर नकली उत्पाद बनाने के लिए विश्व पटल पर बदनाम है। इसका एक नाम USA भी है। USA यानी उल्हासनगर सिंधी एसोसिएशन। इसी उल्हासनगर में रोहित बिपिन झा, आशीष उर्फ सोनमणि झा, हंसु झा और बिट्टू यादव 27 अप्रैल 2025 की रात उल्हासनगर-2 स्थित रमाबाई टेकड़ी में एक लड़की के घर में घुस गए। वे दरवाज़ा तोड़कर घुसे। उन्होंने दो लड़कियों के कपड़े फाड़े। उनकी पिटाई की। और उनके साथ बलात्कार की कोशिश की। इसी आरोप में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें से एक आरोपी रोहित झा को कोर्ट से जमानत मिल गयी।

रोहित झा की जेल से रिहाई होते ही उसके साथियों ने कल्याण के आधारवाड़ी जेल से लेकर उसके उल्हासनगर घर तक मोटरसाइकिल विजयी जुलूस निकाला। ढोल ताशे भी बजाये। जुलूस को पीड़िता के घर के सामने रोक कर डांस किया और पटाखे फोड़े। जुलूस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।

इस घटना का पुलिस उपायुक्त सचिन गोरे के संज्ञान में आते ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 2023 की धारा 74, 75, 76, 351(2)(3), 352, 115(2), 189(2), 190, 191(1)(3), 223, 285, शस्त्र अधिनियम की धारा 37(1)(3), 135, 142 और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम 1951 के तहत 420/2025 और 704/2025 दो FIR दर्ज किए हैं। सभी आरोपी फरार हैं।

3 Thoughts to “छेड़छाड़ के आरोपी ने जेल से छूटते ही निकाला जुलूस, पीड़िता के घर के सामने फोड़े पटाखे, FIR दर्ज”

Leave a Comment