‘चौकीदार’ की बीवी को भगा ले गया ममेरा भाई, एक दिन पहले बोलकर गया था- कल भगा ले जाऊंगा

 

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक ‘चौकीदार’ की बीवी को उसके मामा का बेटा भगा ले गया। मामा का बेटा एक दिन पहले बोलकर गया था कि वह कल इसे भगा ले जाएगा। चौकीदार ने अब पुलिस में ममेरे भाई के खिलाफ शिकायत की है।

यह मामला शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र, एनवारा गांव की है। दीवान लाल केवट उर्फ कल्ला एक पेट्रोल पंप पर चौकीदारी का काम करता है। कल्ला ने पुलिस को बताया कि 14 जुलाई 2025 की रात 9 बजे जब वह पेट्रोल पम्प की चौकीदारी कर रहा था तभी उसका ममेरा भाई मनोज केवट उसकी पत्नी अनीता केवट (उम्र 35 साल) को चाकू की नोंक पर भगा ले गया। मनोज केवट भी एनवारा का ही रहनेवाला है। वह रिश्ते में अनीता का जेठ लगता है। वह खुद दो बच्चों का बाप है। उसने अपनी पत्नी और दो बच्चों को मारपीट कर घर से भगा दिया है।

दीवान लाल केवट उर्फ कल्ला भी तीन बच्चों का पिता है। उसकी पत्नी अनीता अपने साथ चांदी की करधौनी, पायलें, चैन, पैट्रोल पंप की सिलक के 27 हजार रुपये तथा चौकीदारी की मजदूरी के इकट्ठे हुए 30 हजार रुपये अपने साथ ले गयी। कल्ला के अनुसार मनोज केवट एक दिन पहले उसके घर आया था। वह बोला था अनीता से शादी करेगा। उसे खुश रखेगा। कल्ला की शिकायत पर पुलिस दोनों को खोज रही है।

6 Thoughts to “‘चौकीदार’ की बीवी को भगा ले गया ममेरा भाई, एक दिन पहले बोलकर गया था- कल भगा ले जाऊंगा”

Leave a Comment