अखिलेश यादव के DNA में ही दोष- दिल्ली की मस्जिद में मीटिंग पर अयोध्या के साधु-संतों की प्रतिक्रिया

 

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में निर्मोही अखाड़े के महंत सीताराम दास महाराज ने समाजवादी पार्टी के सांसदों के साथ अखिलेश यादव की दिल्ली की मस्जिद में मीटिंग पर कहा कि- यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है, अब इसमें कोई संदेह नहीं है कि अखिलेश यादव के DNA में कोई दोष है। सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी के देवेशाचार्य महाराज ने भी मस्जिद में अखिलेश यादव की बैठक पर कहा कि- अखिलेश यादव को मस्जिद के अंदर ऐसी बैठक नहीं करनी चाहिए थी।

संसद का मानसून सत्र चल रहा है। ऐसे में अखिलेश यादव समेत तमाम सांसद दिल्ली में मौजूद हैं। हंगामें के कारण मंगलवार को लोकसभा स्थगित हो गई। जिसके बाद अखिलेश यादव संसद परिसर के पास स्थित मस्जिद में पहुंचे। जहां रामपुर से सपा सांसद मोहिबुल्लाह मदनी रहते हैं। अखिलेश यादव के साथ इस दौरान मैनपुरी सांसद डिंपल यादव, फिरोजाबाद सांसद अक्षय यादव, बदायूं सांसद आदित्य यादव, आजमगढ़ धर्मेंद्र यादव, संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क, कैराना सांसद इकरा हसन, राजीव राय समेत कई अन्य सपा नेता भी मौजूद थे।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की दिल्ली की मस्जिद में इस तरह की मीटिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। श्री हनुमान गढ़ी मंदिर के पुजारी महंत राजू दास ने तो इसे राष्ट्र विरोधी तक बता दिया। राजू दास ने कहा कि- समाजवादी पार्टी की हमेशा से ऐसी मानसिकता रही है- राष्ट्र-विरोधी और धर्म- विरोधी।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा – मौलाना अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति करती है। मस्जिद में मौलाना के साथ बैठकर दिखाने की कोशिश करते हैं कि वो मुसलमानों के साथ हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने यहां तक कह दिया कि- मस्जिद गए लेकिन सफ़ेद ‘जालीदार टोपी’ ले जाना भूल गए सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव। जब ख़्याल ही रखना था तो कब्जा करने वाली जमात का पूरा ख़्याल रखना चाहिए था।

4 Thoughts to “अखिलेश यादव के DNA में ही दोष- दिल्ली की मस्जिद में मीटिंग पर अयोध्या के साधु-संतों की प्रतिक्रिया”

Leave a Comment