Ullu, ALTT और Desiflix जैसे 25 OTT प्लेटफॉर्म पर बैन, आपत्तिजनक और अश्लील कंटेंट पर सरकार का एक्शन…

 

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बड़ा फैसला लेते हुए अश्लील कंटेंट दिखाने वाले 25 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बैन लगा दिया है। सरकार का कहना है कि ये एप्स एंटरटेनमेंट के नाम पर दर्शकों को अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री परोस रहे थे। सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया है और इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर को कहा है कि

इन ओटीटी एप्स को ब्लॉक कर दिया जाए। बैन किए जाने वाले एप्स की लिस्ट में उल्लू (Ullu), आल्ट (ALTT), बिग शॉट्स (Big Shots) और देशीफ्लिक्स (Desiflix) जैसे 25 मशहूर प्लेटफॉर्म भी शामिल हैं। ऑल्ट एप को टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर ने 2017 में लॉन्च किया था। वहीं उल्लू एप को आईआईटी कानपुर से ग्रेजुएट विभु अग्रवाल ने 2018 में बनाया था।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अनुसार, पोर्नोग्राफिक कंटेंट और आपत्तिजनक एड दिखाने वाले ऐप्स की पहचान करते हुए यह कदम उठाया है। शुक्रवार को जारी अधिसूचना में बनाया गया कि इस बारे में सभी इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISPs) को भी निर्देश जारी कर दिया गया है। आदेश के बाद इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स ने इन 25 ऐप्स को अपने-अपने सर्वर से तुरंत बंद कर दिया है।

पढ़िए बैन हुए ऐप्स की लिस्ट- आल्ट -ALTT, उल्लू -ULLU, बिग शॉट्स ऐप -Big Shots app, देशीफ्लिक्स -Desiflix, बूमेक्स -Boomex, नवरस लाइट -Navarasa Lite, गुलाब ऐप -Gulab app, कंगन ऐप -Kangan app, बुल ऐप -Bull app, जलवा ऐप -Jalva app, वाओ एंटरटेनमेंट -Wow Entertainment, लुक एंटरटेनमेंट -Look Entertainment, हिटप्राइम -Hitprime, फेनियो -Feneo, शोएक्स -ShowX, टॉकीज -Sol Talkies, अड्डा टीवी -Adda TV, हॉटएक्स वीआईपी -HotX VIP, हलचल ऐप -Hulchul app, मूडएक्स -MoodX, नियानएक्स वीआईपी -NeonX VIP, फ्यूजी -Fugi, मोजीफ्लिक्स -Mojflix और ट्राईफ्लिक्स -Triflicks।

8 Thoughts to “Ullu, ALTT और Desiflix जैसे 25 OTT प्लेटफॉर्म पर बैन, आपत्तिजनक और अश्लील कंटेंट पर सरकार का एक्शन…”

Leave a Comment