गोविंदा कुमार
बिहार के पश्चिम चंपारण ज़िले के मझौलिया प्रखंड में एक साल के बच्चे ने कोबरा सांप को दांत से काट-काट कर मार डाला। बच्चे को एहतियातन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह खतरे से बाहर है।
घटनाक्रम के अनुसार शुक्रवार को जिला मुख्यालय बेतिया स्थित GMCH में एक बुजुर्ग महिला मातेश्वरी देवी अपने एक साल के पोते को लेकर इलाज के लिए गयी। चिकित्सकों के पूछने पर उसने बताया कि उसके पोते ने कोबरा (गेहूंवन) को दांतों से काटकाट कर मार डाला है। चिकित्सकों ने बिना देर किए बच्चे का इलाज शुरू किया, बच्चा फिलहाल खतरे से बाहर है।
मामला मझौलिया प्रखंड के मोहच्छी बनकटवा गांव निवासी सुनील शाह के घर की है। शुक्रवार को क़रीब दो बजे दोपहर के आस पास उनकी पत्नी घर के पीछे लकड़ी तोड़ रही थी। इसी दौरान लकड़ियों की ढेर से एक सांप बाहर निकला, जिसपर उनकी नज़र नहीं पड़ी। मौके पर उनका दो वर्षीय बेटा गोविंदा कुमार भी मौजूद था। जिसकी नज़र सांप पर पड़ी। खेलते हुए गोविंदा कुमार ने सांप को ईंट के टुकड़े से मारा और फिर उसे हाथों में उठाकर दांत से काटने लगा। गोविंदा की दादी बताती हैं कि बच्चे के हाथ में सांप को देख सब उसकी तरफ दौड़े, लेकिन उतनी देर में ही उसने सांप को दांत से काट दिया था। सांप के दो टुकड़े हो गए थे। जिससे मौके पर ही सांप की जान चली गई।
सांप के दांत से काटने के बाद गोविंदा बेहोश हो गया, जिसके बाद परिवार के लोगों ने तुरंत उसे स्थानीय PHC में भर्ती कराया, जहां स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे GMCH रेफर कर दिया।

https://shorturl.fm/t3WyT
https://shorturl.fm/xEZCz
https://shorturl.fm/u5Xqe
https://shorturl.fm/XjJdn