महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के नेता और पूर्व मंत्री एकनाथ खड़से के दामाद डॉ. प्रांजल खेवलकर को पुलिस ने पुणे में एक रेव पार्टी में गिरफ्तार किया है। डॉ. प्रांजल खेवलकर के अलावा पुलिस ने 7 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। एकनाथ खड़से पहले भाजपा में थे। इससे महाराष्ट्र में राजनैतिक सरगर्मी बढ़ गयी है।
रविवार, 27 जुलाई 2025 को पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अजूर सुइट्स में छापा मारकर 2.70 ग्राम कोकीन जैसा पदार्थ, 70 ग्राम गांजा, शराब की बोतलें, हुक्का सेट और 10 मोबाइल व दो गाड़ियां जब्त की हैं। पुलिस ने NDPS एक्ट की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
डॉ. प्रांजल खेवलकर NCP शरद गुट की नेता रोहिणी खड़से के पति हैं। रोहिणी महाराष्ट्र के NCP नेता एकनाथ खडसे की बेटी हैं। वह फिलहाल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) की महिला विंग की नेता हैं। उन्होंने LLB और LLM की पढ़ाई की है। उन्होंने 2019 में भाजपा के टिकट पर मुक्ताईनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। लेकिन, निर्दलीय उम्मीदवार चंद्रकांत पाटिल से हार गईं थी। साल 2020 में वह पिता एकनाथ और मां मंदाकिनी के साथ वह NCP में शामिल हो गईं।
रोहिणी के पति डॉ. प्रांजल खेवलकर के रेव पार्टी में गिरफ्तार होने से अब महाराष्ट्र में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है।

https://shorturl.fm/jF04M
https://shorturl.fm/AWB6U
https://shorturl.fm/wSErg
https://shorturl.fm/7jIdh
https://shorturl.fm/nWHCx
https://shorturl.fm/p9E8w
https://shorturl.fm/2mF35
https://shorturl.fm/o0CJU
https://shorturl.fm/DLdyx