उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर अब तक 8 साल 4 महीने और 10 दिन का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इससे पहले पंडित गोविंद बल्लभ पंत का कुल कार्यकाल (स्वतंत्रता से पूर्व सहित) 8 साल और 127 दिन का रहा था। साल 2017 के में मोदी लहर के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में बहुमत हासिल सरकार बनाई थी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर सबसे लंबे वक्त तक पद पर रहने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। योगी आदित्यनाथ ने 19 मार्च, 2017 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। तब से वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज हैं।
साल 2022 में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दोबारा प्रदेश की सत्ता पर काबिज हुई। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में 273 सीटों पर जीत दर्ज की थी। योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के 22वें मुख्यमंत्री हैं। वह उत्तर प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने पूर्ण कार्यकाल के बाद दोबारा लगातार पद संभाला है।
योगी आदित्यनाथ ने साल 1998 में 26 वर्ष की आयु में गोरखपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर राजनीति की दुनिया में कदम रखा था। वे देश के सबसे युवा सांसदों में शामिल थे। वह गोरखपुर से लगातार पांच बार लोकसभा पहुंचे। योगी आदित्यनाथ 2022 से उत्तर प्रदेश विधान सभा में गोरखपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहें हैं और 2017 से 2022 तक उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं। योगी आदित्यनाथ राजनीति में आने से पहले गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मठ के महंत यानी मुख्य पुजारी भी रह चुके हैं।
1-बसपा प्रमुख मायावती 7 वर्ष 16 दिन तक प्रदेश की मुख्यमंत्री रहीं
2-मुलायम सिंह यादव का कार्यकाल 6 वर्ष 274 दिन का रहा है
3- डॉ. सम्पूर्णानंद का 5 वर्ष 345 दिन का कार्यकाल रहा है
4- अखिलेश यादव 5 वर्ष 4 दिन तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे
5- नारायण दत्त तिवारी का 3 वर्ष 314 दिन का कार्यकाल रहा
6- चंद्रभानु गुप्ता का 3 वर्ष 311 दिन का कार्यकाल रहा
7- कल्याण सिंह ने 3 वर्ष 217 दिन तक प्रदेश की सत्ता की कमान संभाली

https://shorturl.fm/T5F64
https://shorturl.fm/7jIdh
https://shorturl.fm/AG6RN
https://shorturl.fm/7lCTj
https://shorturl.fm/xv6jq
https://shorturl.fm/o9B7e
https://shorturl.fm/0tS5I
https://shorturl.fm/v95V6
https://shorturl.fm/BYAuX
https://shorturl.fm/XW9M4
https://shorturl.fm/fmEVE