डिंपल यादव पर भद्दा बयान देने वाले मौलाना साजिद रशीदी की पिटाई

 

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी की मंगलवार को सपा नेताओं ने नोएडा में पिटाई कर दी।

मंगलवार दोपहर करीब दो बजे नोएडा स्थित न्यूज़ नेशन चैनल पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें मौलाना मोहम्मद साजिद रशीदी को भी बुलाया गया था। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी शामिल हुए थे। उस कार्यक्रम में लगातार मौलाना साजिद रशीदी लगातार डिंपल यादव और अखिलेश यादव पर टिप्पणी कर रहे थे। उसी दौरान समाजवादी अधिवक्ता सभा में राष्ट्रीय सचिव श्याम भाटी, समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप भाटी और सपा नेता मोहित नगर ने स्टूडियो में ही साजिद रशीदी को कई थप्पड़ जड़ दिए।

बता दें हाल में डिंपल यादव साड़ी पहनकर नयी दिल्ली की एक मस्जिद में गईं थीं, जिसके बाद मौलाना साजिद रशीदी ने उन पर अशोभनीय टिप्पणी की थी। इसके बाद उनके खिलाफ समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने काफी विरोध-प्रदर्शन भी किया। मुकदमा दर्ज करने के लिए लखनऊ के हजरतगंज थाने में तहरीर भी दी थी।

18 Thoughts to “डिंपल यादव पर भद्दा बयान देने वाले मौलाना साजिद रशीदी की पिटाई”

Leave a Comment