8 मुस्लिम पुरुषों से शादियां कर चुकी थी, 9वीं की तलाश में थी; पकड़ी गयी लुटेरी दुल्हन समीरा फातिमा

समीरा फातिमा

महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर की गिट्टीखदान पुलिस ने एक ऐसी लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है जो 8 शादियां कर पुरुषों को लूट चुकी थी। 9वें शिकार की तलाश में थी परन्तु पकड़ी गयी। उसका नाम समीरा फातिमा मालूम पड़ा है।

पुलिस का कहना है कि फातिमा मैट्रिमोनियल वेबसाइट, फेसबुक और व्हाट्सप्प के जरिए अपने शिकारों की पहचान करती थी और उन्हें शादी के लिए लुभाती थी। अपने और अपनी जिंदगी के बारे में भावनात्मक कहानियां बताती थी। फातिमा दावा करती थी कि उसका तलाक हो चुका है और उसका एक बच्चा है। ऐसा वह लोगों की सहानुभूति पाने के लिए करती थी। एक बार तो खुद को गर्भवती बताकर गिरफ्तारी से बच गई थी। वह सिर्फ मुस्लिम पुरुषों को टार्गेट करती थी।

जांच में पता चला है कि वह पुरुषों से पैसे ऐंठने के लिए एक गिरोह के साथ काम कर रही थी। पुलिस को शक है कि फातिमा, जो पेशे से टीचर है, उसने पिछले 15 सालों में कई पुरुषों को ठगा है। वह खासकर अमीर और शादीशुदा मुस्लिम पुरुषों को निशाना बनाती थी। उसके एक पूर्व पति ने आरोप लगाया है कि उसने एक शिकार से 50 लाख और दूसरे से 15 लाख नकद और बैंक ट्रांसफर के जरिए वसूले थे। फातिमा पर रिजर्व बैंक के सीनियर अधिकारियों से भी पैसे ऐंठने का आरोप है।

8 Thoughts to “8 मुस्लिम पुरुषों से शादियां कर चुकी थी, 9वीं की तलाश में थी; पकड़ी गयी लुटेरी दुल्हन समीरा फातिमा”

Leave a Comment