‘रिवाइविंग इस्लाम’ का एडमिन था बदलापुर का ‘ओसामा’, मोदी सरकार गिराकर भारत में ‘गजवा-ए-हिंद’ करना चाहता था

 

उत्तर प्रदेश पुलिस के अपर महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अमिताभ यश ने सोमवार को मीडिया को बताया कि उत्तर प्रदेश आतंकवादी निरोधी दस्ते (ATS) ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर शहर से ओसामा माज़ शेख को गिरफ्तार किया है। ओसामा शेख नरेंद्र मोदी सरकार गिराकर भारत में गज़वा-ए-हिन्द करके शरिया कानून लागू करने की योजना पर काम कर रहा था। ओसामा शेख केंद्र सरकार द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट्स ऑफ़ इंडिया (SIMI) का भी सक्रिय सदस्य था।

अमिताभ यश के अनुसार UP ATS ने उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के नौगांव सादात थाना क्षेत्र के ग्राम देहरा निकट निवासी अजमल अली को ATS मुख्यालय में बुलाकर पूछताछ की थी और उसे एक अगस्त को गिरफ्तार कर लिया था। अजमल से पूछताछ में डॉ. ओसामा शेख का नाम आया। ओसामा शेख पेशे से होमियोपैथिक डॉक्टर है। बदलापुर (पूर्व) में उसकी क्लीनिक है। सोमवार को UP ATS ने डॉ. ओसामा शेख को गिरफ्तार कर मेट्रोपोलिटिन कोर्ट, उल्हासनगर में पेश कर ट्रांजिट रिमांड ली। उसे उत्तर प्रदेश लेकर गयी।

बताते हैं ओसामा शेख ने इंस्टाग्राम पर एक व्हाट्सप्प ग्रुप बनाया था जिसका नाम ‘रिवाइविंग इस्लाम’ था। इस ग्रुप के 3 एडमिन सहित 400 पाकिस्तानी सदस्य हैं। अजमल भी इस ग्रुप का मेंबर था। इस ग्रुप में भारत विरोधी बातें होती थीं और हिन्दुओं के खिलाफ कट्टरपंथी सोच फैलायी जाती थी।

ओसामा शेख और अज़मल विभिन्न माध्यमों के जरिए कई पाकिस्तानी नागरिकों के संपर्क में थे और हिंसात्मक जिहाद के माध्यम से भारत में ‘गजवा ए हिंद’ करके शरिया लागू करना चाहते थे। वे नरेंद्र मोदी सरकार को किसी भी प्रकार गिराने की योजना पर काम कर रहे थे।

6 Thoughts to “‘रिवाइविंग इस्लाम’ का एडमिन था बदलापुर का ‘ओसामा’, मोदी सरकार गिराकर भारत में ‘गजवा-ए-हिंद’ करना चाहता था”

Leave a Comment