मनोविज्ञान की टीचर ने आत्महत्या की !!

 

उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU) में छात्र-छात्राओं को मनोविज्ञान की शिक्षा देने वाली शिक्षिका नईमा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नईमा ने सुसाइड नोट में अपने प्रेमी तारिक को आत्महत्या के लिए ज़िम्मेदार ठहराया है।

नईमा मूल रूप से बागपत जिले के करबा बड़ौत के बड़का रोड पठानकोट मोहल्ला की रहने वाली थी। नईमा लगभग तीन साल से मेरठ में रह रही थी। मेरठ के सिविल लाइन थाना इलाके के पांडव नगर में सरस्वती टावर के पीजी में शुक्रवार सुबह चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU) में मनोविज्ञान विषय की शिक्षिका नईमा (29) का शव उसी के कमरे में पंखे से लटका मिला।

नईमा के पिता नौशाद ने बताया कि वह सभी भाई-बहनों में सबसे ज्यादा पढ़ी लिखी थी। पिता ने कई बार बेटी को शादी के लिए कहा था। लेकिन वह सरकारी नौकरी लगने के बाद शादी करने की बात कहती थी। पिता के अनुसार, वह शिक्षा के उजाले से गरीबी के अंधेरे को दूर करना चाहती थी। वह एक साल से CCSU में संविदा शिक्षिका के रूप में कार्यरत थी।

सुसाइड नोट में नईमा ने लिखा था कि पापा… तारिक, उसकी अम्मी, अब्बू व भाई-बहन उसकी मौत के लिए जिम्मेदार हैं। वे काफी समय से उत्पीड़न कर रहे हैं। मारपीट भी की है। तारिक लगातार मानसिक रूप से परेशान कर रहा है। सुसाइड नोट व शिक्षिका के मोबाइल को सबूत के तौर अपने पास रख लिया है। पुलिस ने पिता नौशाद की तहरीर पर प्रेमी तारिक और उसके परिजनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है।

सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है केस दर्ज कर लिया गया है। मामला प्रेमी पक्ष की ओर से किए गए उत्पीड़न से जुड़ा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी है। पोस्टमार्टम के बाद देर रात शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है।

 

5 Thoughts to “मनोविज्ञान की टीचर ने आत्महत्या की !!”

Leave a Comment