मामी ने भागकर भांजे से कर ली शादी, पति को शादी और सुहागरात की भेजी फोटो

पूनम कुमारी और अंकित कुमार

बिहार के बांका जिले में एक मामी ने भांजे के साथ भागकर शादी कर ली। मामी के दो बच्चे हैं। पति की शिकायत पर पुलिस ने मामी और उसके भांजे के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के रहनेवाले शिवम कुमार की शादी साल 2014 में अमरपुर थाना क्षेत्र के दिग्घी पोखर निवासी पूनम कुमारी से हुई थी। दोनों के दो बेटे हैं। आकाश कुमार 10 साल और ऋषि कुमार 8 साल का है। शिवम कुमार दिल्ली में मजदूरी करता था और उनकी पत्नी रघुनाथपुर में रहती थी। इस बीच पूनम के बहनोई का भतीजा अंकित कुमार उसके घर आने जाने लगा। अंकित कुमार गोगरी जमालपुर थाना क्षेत्र के भूरिया दियारा गांव का रहने वाला है।

शिवम कुमार को इस पर कोई ऐतराज नहीं था क्‍योंकि एक तो वो रिश्‍ते में था और दूसरा उसकी उम्र पूनम से कम थी। घर में अंकित कुमार का आना-जाना बढ़ता गया। धीरे-धीरे अंकित कुमार और पूनम कुमारी के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। दोनों में जल्दी ही शारीरिक संबंध बन गए। एक दिन पूनम दोनों बेटों को लेकर अंकित कुमार के साथ भाग गयी। शिवम कुमार को कुछ समझ नहीं आया। शिवम कुमार पूनम कुमारी और बेटों को तलाश ही रहा था कि सोमवार की रात उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया। पूनम कुमारी ने मंदिर में शादी और घर पर सुहागरात की तस्वीरें भेजी थीं। पूनम कुमारी ने लिखा था- ‘मैंने अब अंकित से शादी कर ली है। सुहागरात भी मना ली है। मैं अब अंकित की बीवी हूं। ज्यादा हाथ-पैर मत चलाइगा। अब जो करना है, कर लो।

शिवम कुमार ने अमरपुर थाने में जाकर पत्नी और अंकित कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि शिवम कुमार की ओर से मिली शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने महिला और बच्चों की तलाश शुरू कर दी है।

5 Thoughts to “मामी ने भागकर भांजे से कर ली शादी, पति को शादी और सुहागरात की भेजी फोटो”

Leave a Comment