कांग्रेस विधायक ने मलयालम फिल्म अभिनेत्री को अश्लील मैसेज भेजे, होटल के कमरे में बुलाया, विधायक का शिकार कई नेताओं की पत्नियां और बेटियां भी

 रिनी एन. जॉर्ज

मलयालम फिल्मों की अभिनेत्री और पूर्व पत्रकार रिनी एन. जॉर्ज ने केरल के कांग्रेस पार्टी के युवा नेता पर आरोप लगाया कि उसने उनको अश्लील और आपत्तिजनक मैसेज भेजे और फाइव स्टार होटल के कमरे में बुलाया। रिनी जॉर्ज का आरोप है कि इस नेता के बुरे बर्ताव का शिकार कई नेताओं की पत्नियां और बेटियां भी हो चुकी हैं।

रिनी जॉर्ज ने बुधवार को मीडिया को बताया कि वह केरल की एक राजनीतिक पार्टी के युवा नेता के संपर्क में सोशल मीडिया के जरिए 3 साल पहले आई थीं। उस नेता ने तीन साल पहले उनको पहली बार अश्लील और आपत्तिजनक मैसेज भेजे थे। नेता ने उनसे एक फाइव स्टार होटल के रूम में मिलने आने की पेशकश की थी।

रिनी जॉर्ज ने सार्वजनिक तौर पर ये नहीं बताया कि उस नेता का नाम क्या है और वह किस पार्टी से ताल्लुक रखता है। लेकिन एक्ट्रेस का कहना है कि पार्टी से शिकायत के बाद भी उसके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया बल्कि इसके बाद भी उसे पार्टी में कई अहम पद दिए गए। इस घटना के बाद पार्टी और उसके अधिकारियों के खिलाफ उनके मन में जो छवि थी वह पूरी तरह से खराब हो गई।

भारतीय जनता पार्टी रिनी जॉर्ज के आरोप को कांग्रेस नेता और पलक्कड़ के विधायक राहुल मनकूटाथिल (Rahul Mamkootathil) से जोड़ रही है। राहुल मनकूटाथिल यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। भाजपा ने इस घटना के खिलाफ विधायक राहुल मनकूटाथिल के पलक्कड़ दफ्तर तक एक विरोध मार्च निकाला और राहुल मनकूटाथिल के इस्तीफे की मांग की। हालांकि पुलिस ने कई पार्टी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया था।

रिनी जॉर्ज का आरोप है कि विधायक राहुल मनकूटाथिल ने कई कांग्रेस नेताओं की पत्नियों और बेटियों का यौन शोषण किया है। रिनी जॉर्ज ने इसकी शिकायत पार्टी आलाकमान से की लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Leave a Comment