मुंबई में कुशीनगर एक्सप्रेस के AC कोच की डस्टबिन में मिला 5 साल की बच्ची का शव

 

मुंबई-कुशीनगर एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच के बाथरूम में डस्टबिन के अंदर 5 साल की एक बच्ची का शव मिला है। बच्ची की पहचान हो गयी है। वह सूरत की रहनेवाली थी। प्राथमिक जांच में मालूम पड़ा कि बच्ची का अपहरण और उसकी हत्या उसके मामा ने की है।

कुशीनगर एक्स्प्रेस (गाड़ी क्रमांक 22537) शनिवार, 23 अगस्त 2025 की दोपहर लगभग 1.15 बजे मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस LTT (कुर्ला) के प्लेटफॉर्म क्रमांक-4 पर पहुँची थी। यही गाड़ी पुनः साफ़ सफाई कर काशी एक्स्प्रेस (15017) बनकर रवाना होती है। बताते हैं जब साफ सफाई कर्मी ट्रेन की सफाई कर रहे थे और कुछ यात्री भी डिब्बे में चढ़ गए तो उन्होंने AC के B-2 कोच के बाथरूम की डस्टबिन में औंधे मुंह पड़ी के शव को देखा। सफाईकर्मियों ने इसकी सूचना रेलवे स्टेशन व्यवस्थापक, गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को दी। प्राथमिक जांच में मालूम पड़ा कि बच्ची की गला रेतकर हत्या की गयी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल भेज दिया गया है।

रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने मीडिया को बताया कि ट्रेन गोरखपुर से चलकर मुंबई के LTT पहुंची थी। यह पता लगाया जा रहा है कि बच्ची ट्रेन में किस स्टेशन से चढ़ी थी और उसके साथ कोई और था या नहीं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बच्ची की मां की पहचान हो गयी है। उसके अनुसार बच्ची का अपहरण उसके मौसेरे भाई ने किया था। वे गुजरात के सूरत शहर के रहने वाले थे।

Leave a Comment