चंडीगढ़ में 36.43 लाख रुपये में खरीदा VIP नंबर ‘0001’

 

पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में वाहन पर लगने वाला VIP नंबर (0001) 36.43 लाख रुपये में बिका है। चंडीगढ़ परिवहन विभाग के निदेशक प्रद्युम्न सिंह ने शनिवार को बताया कि नीलामी ने एक नया मानक स्थापित किया है, जिसमें 7 रजिस्ट्रेशन नंबरों के लिए अब तक की सबसे ऊंची बोली लगी।

चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से वाहनों के नंबरों के लिए नई सीरीज सीएच-01-डीए शुरू की गई है। इस सीरीज में 0001 से 9999 तक के नंबर हैं। इसके अलावा प्रशासन के पास कुछ पुरानी सीरीज के नंबर भी उपलब्ध थे। जिन्हें अलॉट करने के लिए प्रशासन की तरफ से 19 अगस्त से लेकर 22 अगस्त तक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के माध्यम से राजस्व एकत्र करके यूटी प्रशासन ने पुराने रिकार्ड तोड़ दिए हैं। रजिस्ट्रेशन और लाइसेंसिंग अथॉरिटी ने नीलामी में टॉप-7 नंबर बेचकर ही 128.15 लाख रुपये कमा लिए।

चंडीगढ़ परिवहन विभाग के निदेशक प्रद्युम्न सिंह ने शनिवार को बताया कुल 577 नंबरों की नीलामी के साथ, आरएलए ने 4.08 करोड़ की राशि अर्जित की – जो केंद्र शासित प्रदेश में इस तरह की नीलामी से अब तक का सबसे अधिक राजस्व है। उल्लेखनीय रूप से, यह मई में स्थापित 31 लाख की दूसरी सबसे बड़ी बोली के रिकॉर्ड को पार कर गया है। चंडीगढ़ परिवहन विभाग के निदेशक प्रद्युम्न सिंह ने शनिवार को बताया कि नीलामी ने एक नया मानक स्थापित किया है, जिसमें सात रजिस्ट्रेशन नंबरों के लिए अब तक की सबसे ऊंची बोली लगी।

इस नीलामी में कुछ अन्य महत्वपूर्ण नंबरों के लिए बोलियां जो इस प्रकार थीं

CH01DA0001 – ₹36,43,000, CH01DA0003 – ₹17,84,000, CH01DA0009 – ₹16,82,000, CH01DA0005 – ₹16,51,000, CH01DA0007 – ₹16,50,000, CH01DA0002 – ₹13,80,000, CH01DA9999 – ₹10,25,000 है।

इससे पहले CH01-CW सीरीज के फैंसी नंबरों की नीलामी में 2.26 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था, जिसमें CH01-CW-0001 की बोली 16.50 लाख रुपए में लगी थी। मगर इस बार की नीलामी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

Leave a Comment