प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने वाला कांग्रेसी रिज़वी गिरफ्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने वाला कांग्रेसी रिज़वी गिरफ्तार

बिहार के दरभंगा जिले के अतरबेल में रैली के दौरान कांग्रेस नेता रिज़वी उर्फ़ राजा उर्फ़ रफीक ने मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मां के ऊपर गाली दी थी। दरभंगा पुलिस ने अब रिज़वी उर्फ़ राजा को गिरफ्तार कर लिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो दरभंगा जिले का है। बुधवार सुबह यात्रा शुरू हुई थी, जब राहुल गांधी, उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव मोटरसाइकिल पर मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हुए थे। सिमरी थाना क्षेत्र के बिठौली चौक पर आयोजित कार्यक्रम यूथ कांग्रेस से जुड़े मोहम्मद नौशाद ने करवाया था। बवाल होने के बाद नौशाद ने माफी मांग ली थी। इसी मंच से रिज़वी उर्फ़ राजा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दी और उपस्थित जनता को भी गाली के लिए उकसाया। भारतीय जनता पार्टी के दरभंगा जिला अध्यक्ष ने बक्सर के सिमरी थाने में FIR दर्ज कराई थी।

बताया जाता है कि रफीक उर्फ़ राजा उर्फ़ रफीक दरभंगा जिले के सिंघवारा थाना क्षेत्र के भोपुरा गांव का रहने वाला है। उसके पिता का नाम मोहम्मद अनीस है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद बीते गुरुवार (28 अगस्त, 2025) की देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया था। आज (शुक्रवार) सुबह गिरफ्तारी की खबर सामने आई।

सदर डीएसपी कमतौल एसके सुमन ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

Leave a Comment