उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जवां ब्लॉक के तालिवनगर इलाके में स्थित एक सरकारी स्कूल के हेड मास्टर शकील अहमद ने स्कूल की 7वीं कक्षा की हिन्दू छात्रा को लव लेटर लिख डाला। शकील अहमद ने लेटर में लिखा कि वह उसे अपनी वाइफ जैसी देखता है। वह उससे निकाह करना चाहता है। शकील अहमद छात्रा पर निकाह और धर्म परिवर्तन का दबाव भी बना रहा था।
छात्रा 11 साल की है। एक दिन छात्रा ने रो-रोकर अपनी माँ को सारी बातें बताईं। उसने कहा- हमारे हेड मास्टर शकील अहमद मुझे बुरी नीयत से पकड़ कर मेरे साथ अश्लील हरकत करते हैं। विरोध करने पर परीक्षा में फेल करने की धमकी देते हैं। शकील अहमद कहते हैं कि मैं तुझसे बेहद मोहब्बत करता हूं और निकाह करूंगा। वे धर्म परिवर्तन के लिए भी कहते हैं। शकील अहमद ने छात्रा को लव लेटर भी लिखा। लेटर में उसने लिखा कि मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। तुम मेरी वाइफ जैसी लगती हो।
छात्रा की मां ने बेटी संग जाकर डीएम-एसएसपी से घटना की शिकायत की। जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने शकील अहमद के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार ने शकील अहमद को सस्पेंड कर दिया है और सेवाएं पूर्ण रूप से समाप्त करने की तैयारी कर रहे हैं।
राकेश कुमार ने बताया कि छात्रा के साथ प्रिंसिपल छेड़खानी करता था और निकाह कर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था।
