भोपाल में ‘लव जिहाद’ के आरोपियों-साद और साहिल-के घर पर चला बुलडोजर

 

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लव-जिहाद, बलात्कार और ब्लैकमेलिंग के दो आरोपियों- साद और साहिल- के अवैध रूप से बनाए गए घरों पर बुलडोजर चला। इस गैंग का मास्टरमाइंड फरहान खान अगला निशाना है, जिसके अवैध निर्माण को गिराने के लिए कोर्ट में मामला चल रहा है। कोर्ट की कार्यवाही पूरी होने के बाद फरहान के मकान पर भी बुलडोजर चलेगा।

यह मामला अप्रैल 2025 में सामने आया था, जब कॉलेज की 5 छात्राओं ने भोपाल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि फरहान खान, साद, साहिल, नबील, अली और अबरार मिलकर एक संगठित गैंग चला रहे थे, जो हिंदू कॉलेज छात्राओं को प्रेम जाल में फंसाकर रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाता था। पुलिस की छानबीन में पता चला कि इस गैंग ने कम से कम 10-12 लड़कियों को अपना शिकार बनाया हो सकता है, जिनमें से 6 पीड़िताएं अब तक सामने आ चुकी हैं।

पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों फरहान खान, साहिल, साद, नबील, अली और अबरार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी मुस्लिम समुदाय से हैं। फरहान खान इस गैंग का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है, जिसने गिरफ्तारी के दौरान भागने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने उसे एक एनकाउंटर में दबोच लिया। अब तक इस मामले में 5 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। सारे आरोपी

अलग-अलग काम करते थे और मिलकर लड़कियों को अपने चंगुल में फंसाते थे

फरहान खान: गैंग का मास्टरमाइंड, जो पूरे नेटवर्क को संचालित करता था।
साहिल खान: डांस क्लास चलाता था और फरहान का करीबी साथी था।
साद: मैकेनिक का काम करता था और फरहान के इशारे पर लड़कियों को नशीले पदार्थ सप्लाई करता था।
अली खान और अबरार: गैंग के अन्य सक्रिय सदस्य, जो नेटवर्क में सहयोग करते थे।
नबील: बिहार का रहने वाला, जो गैंग के लिए कमरे उपलब्ध कराता था।

शनिवार को भोपाल प्रशासन ने साद और साहिल के सरकारी जमीन पर बने अवैध मकानों को गिराने की कार्रवाई की। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में दोनों मकानों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। मास्टरमाइंड फरहान के अवैध निर्माण पर कार्रवाई को फिलहाल टाल दिया गया है, क्योंकि उसकी कोर्ट में पेशी होनी है। कोर्ट के फैसले के बाद फरहान के मकान पर भी बुलडोजर चल सकता है।

Leave a Comment