पुणे में मस्जिद के नीचे मिली सुरंग, हिंदू संगठनों ने मंदिर होने का किया दावा

 

महाराष्ट्र के पुणे के आंबेगाव तालुका के मंचर इलाके में पुनर्निर्माण कार्य के दौरान मस्जिद के नीचे एक सुरंग मिली, जिसे हिंदू संगठनों ने मंदिर होने का दावा किया है। पुणे ग्रामीण पुलिस ने इस सुरंग की जानकारी पुरातत्व विभाग को दी, जिसके चलते अब इस मस्जिद के इलाके में किसी भी तरह का काम करने से पुरातत्व विभाग ने रोक लगा दी है।

बता दें कि चावड़ी चौक में एक स्थानीय दरगाह की मरम्मत का काम चल रहा था। शुक्रवार दोपहर लगभग ढाई बजे दरगाह की एक दीवार ढह गई। दीवार के अंदर 6 फीट गहरी एक लकड़ी (सुरंग) जैसी संरचना मिली। साथ ही ऐसा प्रतीत हुआ कि वहां मंदिर मौजूद था। नगरपालिका परिषद ने मरम्मत के लिए लगभग 60 लाख रुपये मंजूर किए थे। हालांकि इस बात पर भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या इस निर्माण के लिए सभी आधिकारिक अनुमति ली गई थी ?

घटना के प्रकाश में आने के बाद, दोनों समुदायों ने अपने-अपने पुश्तैनी अधिकारों पर दावा करना शुरू कर दिया। घटना के बाद तनाव बढ़ने से रोकने के लिए मंचर कस्बे में भारी पुलिस बल तैनात किया गया. वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया. अधिकारियों ने बाद में कहा कि न्यायालय के आदेश तक कोई और निर्माण कार्य नहीं होगा.

शांति बनाए रखने के लिए हिंदू और मुस्लिम समुदायों के नेताओं के साथ बैठकें की गईं। बता दें कि मुस्लिम समुदाय ने न्यायालय के निर्णय का पालन करने की इच्छा जताई, जबकि हिंदू समूहों ने मरम्मत कार्य पर रोक लगाने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाने की बात कही।

पुणे ग्रामीण पुलिस ने इस सुरंग की जानकारी पुरातत्व विभाग को दी, जिसके चलते अब इस मस्जिद के इलाके में किसी भी तरह का काम करने से पुरातत्व विभाग ने रोक लगा दी है। साथ ही इस सुरंग का निरीक्षण करने की भी जानकारी दी है।

Leave a Comment