पोलस बरजो
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ में पादरी पोलस बरजो ने कुछ सालों में 450 हिन्दुओं को ईसाई बना दिया है। पोलस बरजो फ्रेंडस मिशनरी प्रेयर बैंड (FMPB) नामक एक ईसाई मिशनरी संस्था के लिए काम करता है। इस संस्था ने पोलस बरजो को हर महीने 20 हिन्दुओं का धर्म परिवर्तन कराने का टारगेट दिया हुआ था।
पुलिस शिकायत के अनुसार शिकायतकर्ता संदीप पहले हिंदू था। संदीप की शादी नहीं हो रही थी। संदीप ने अपनी ये पीड़ा अनूपगढ़ में ऑटो पार्टस की दुकान चलाने वाले आर्यन और विनोद को बताई। दोनों पिता पुत्र हैं। दोनों ने उसको पादरी पोलस बरजो से मिलवाया। उन्होंने संदीप से कहा कि पोलस बरजो तुम्हारी शादी करवा देंगे। पोलस बरजो ने बहला-फुसलाकर और फिर यह कहकर जबरन उसका धर्म परिवर्तन करवा दिया कि वो उसकी शादी करवा देगा। संदीप ने विरोध भी किया लेकिन उसे अनसुना कर दिया गया। उसके बाद संदीप पुलिस के पास पहुंचा और पोलस बरजो तथा पिता-पुत्र आर्यन तथा विनोद के खिलाफ जबरन धर्म परिवर्तन की शिकायत कर केस दर्ज कराया।
राजस्थान सरकार के नए धर्म परिवर्तन कानून के मुताबिक ऐसे अपराध के लिए संस्था का रजिस्ट्रेशन रद्द हो सकता है। पचास लाख का जुर्माना और आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। पादरी पोलस बरजो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पोलस बरजो पेशे से पादरी है। वह मूलतः झारखंड का रहनेवाला है। उसकी तनख्वाह प्रतिमाह महज 9 हजार रुपये है। वह फ्रेंडस मिशनरी प्रेयर बैंड नामक एक ईसाई मिशनरी संस्था के लिए काम करता है। इस संस्था का काम है हिंदुओं को लालच या किसी तरह से फंसाकर धर्म परिवर्तन कराकर ईसाई बनाना है। इसी संस्था में हर पादरी के लिए धर्म परिवर्तन का टारगेट है। पोलस बरजो को हर महीने 20 लोगों का धर्म परिवर्तन कराने का टारगेट मिला हुआ है। पोलस बरजो अब तक 450 हिन्दुओं का धर्म परिवर्तन करा चुका है। वह साल 2008 से इस संस्था में काम कर रहा है।
