गौतम अडानी
सिक्युरिटीज़ एन्ड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने हिंडनबर्ग मामले में गुरुवार को अरबपति गौतम अडानी और उनकी समूह कंपनियों, जिनमें अडानी पोर्ट्स और अडानी पावर शामिल हैं, के खिलाफ अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की ओर से लगाए गए स्टॉक हेरफेर के आरोपों को खारिज कर दिया। यह आदेश अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड, अडानी पावर लिमिटेड, एडिकॉर्प एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड, गौतम शांतिलाल अडानी और राजेश शांतिलाल अडानी पर लागू होता है। मामले पर विचार करने के बाद सेबी ने कहा कि उसने बिना किसी निर्देश के नोटिस प्राप्तकर्ताओं के खिलाफ तत्काल कार्यवाही को समाप्त करने का निर्णय लिया है।
सेबी ने गुरुवार, 18 सितंबर 2025, को अडानी ग्रुप को क्लीन चिट देते हुए अंतिम आदेश में कहा कि हिंडनबर्ग मामले में अडानी ग्रुप पर लगे आरोप सिद्ध नहीं हो सके। सेबी के मुताबिक न तो नियमों का उल्लंघन हुआ, न ही मार्केट मैन्युपलेशन या इनिसाइडर ट्रेडिंग के सबूत मिले। इसके साथ ही गौतम अडानी, उनके भाई राजेश अडानी, अडानी पोर्ट्स, अडानी पावर, एडिकॉर्प एंटरप्राइजेज लिमिटेड, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड को बड़ी राहत मिली है।
अमेरिका स्थित वित्तीय अनुसंधान फर्म और शॉर्टसेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट में जनवरी 2023 में आरोप लगाया गया था कि एडिकॉर्प एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड का उपयोग विभिन्न अदाणी समूह कंपनियों से सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध अदाणी पावर को वित्तपोषित करने के लिए धन भेजने के साधन के रूप में किया गया था।
अडानी ग्रुप ने हमेशा हिंडनबर्ग के आरोपों को खारिज किया. इन आरोपों के बाद सेबी ने हिंडनबर्ग और अडानी ग्रुप दोनों के खिलाफ जांच शुरू की। जून 2024 में सेबी ने हिंडनबर्ग को एक नोटिस जारी भेजा था। इस नोटिस में उनकी शोध रिपोर्ट और शॉर्ट-सेलिंग गतिविधि से संबंधित नियमों के संभावित उल्लंघनों का उल्लेख था. जिसमें कंपनी के रिसर्च रिपोर्ट और शॉर्ट-सेलिंग एक्टिविटी से संबंधित नियमों के संभावित उल्लंघनों का जिक्र था।
इसके जवाब में हिंडनबर्ग ने कहा कि उनकी रिपोर्ट काफी जांच-पड़ताल और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी पर आधारित थी. उन्होंने तर्क दिया कि उनकी शॉर्ट-सेलिंग एक्टिविटी में भारत में सभी कानूनी और नियामक प्रक्रियाओं का पालन किया गया था।
