पाक के प्रधानमंत्री की नापाक हरकत, क्रिकेटरों को दिया 25 लाख का चेक हो गया था बाउंस

सईद अजमल

पाकिस्तान की टीम इस वक्त भारत के खिलाफ एशिया कप में लगातार तीन मैच हारने की वजह से आलोचनाओं का शिकार हो रही है। अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सईद अजमल ने खुलासा किया है कि जब पाकिस्तान की टीम साल 2009 में टी20 वर्ल्ड कप जीती थी तो पाकिस्तान के उस वक्त के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी से जो चेक मिला वो बाउंस हो गया था।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2009 का खिताब श्रीलंकाई टीम को हराकर जीता था। तब टीम की जीत में स्पिनर सईद अजमल ने अहम रोल प्ले किया था। सईद अजमल ने एक पॉडकास्ट में बताया कि ‘2009 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद हमें कुछ ज्यादा भाव नहीं मिला क्योंकि उसके बाद हमें श्रीलंका के खिलाफ खेलना था। उस वक्त के प्रधानमंत्री यूसुफ रज़ा गिलानी ने हमें बुलाया और 25-25 लाख रुपये का चेक दिया। हम बड़े खुश हुए, काफी ज्यादा पैसा था। परन्तु हमारा वो चेक बाउंस हो गया। सरकारी चेक बाउंस हो गया। उन्होंने कहा कि पीसीबी के चीफ आपको चेक देंगे। चेयरमैन साहब ने साफ मना कर दिया, उन्होंने कहा हम कहां से दें। हमें जो पैसा मिला वो आईसीसी से ही मिला है। इसके बाद पाकिस्तान की टीम श्रीलंका दौरे पर बुरी तरह हार गई।

हाल ही में एशिया कप 2025 का खिताब जीतने के बाद जब भारतीय प्लेयर्स ने PCB चीफ मोहसिन नकवी से एशिया कप की ट्रॉफी लेने से मना कर दिया, तो इसके बाद वह गुस्से में ट्रॉफी और भारतीय प्लेयर्स के मेडल लेकर चले गए। जबकि बड़े पद पर आसीन व्यक्ति के लिए यह बिल्कुल भी सही नहीं था। जब भारतीय प्लेयर्स उनके हाथ से ट्रॉफी नहीं लेना चाहते थे, तो किसी दूसरे से यह ट्रॉफी दिलवाई जा सकती थी, लेकिन नकवी अपनी जिद पर अड़े रहे थे।

एशिया कप 2025 का खिताब जीतने के बाद बीसीसीआई ने भारतीय प्लेयर्स को 21 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है।

Leave a Comment