15 बीवियों, 30 बच्चों और 100 नौकरों के साथ आर्थिक समझौते के लिए UAE गए स्वाजीलैंड के राजा मस्वाती-III

 

अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड, जिसे अब इस्वातिनी के नाम से जाना जाता है। इस देश के राजा हैं मस्वाती-III, इनकी 30 बीवियां हैं। मगर, ये हैरान करने वाली बात ये है कि इनके पिता की 70 से अधिक लगभग 125 के करीब बीवियां थीं। जबकि उनके 210 से अधिक बच्चे और 1000 के करीब नाती-पोते हैं। अफ्रीका के आखिरी पूर्ण राजशाही घराने का राजा है मस्वाती-III.

मस्वाती-III की चर्चा आज अचानक इसलिए हो रही है कि मस्वाती-III ने अबू धाबी एयरपोर्ट (UAE) पर ऐसा शाही धमाल मचाया कि पूरी दुनिया की नजरें टिक गईं। 10 जुलाई 2025 को राजा मस्वाती अपने प्राइवेट जेट से संयुक्त अरब अमीरात की धरती पर उतरे। उनके साथ 15 पत्नियां, 30 बच्चे और करीब 100 नौकर-चाकर थे। इतना बड़ा काफिला देख एयरपोर्ट पर हलचल मच गई, सुरक्षा कर्मियों को तीन टर्मिनल बंद करने पड़े। आनन फानन में एयरपोर्ट पर एक तरह का लॉक डाउन लग गया।

राजा मस्वाती-III UAE दौरे पर आर्थिक समझौतों के लिए गए थे। लेकिन, रॉयल लाइफ सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है। वीडियो में राजा को लियोपर्ड प्रिंट की पारंपरिक पोशाक में दिख रहे थे जबकि उनकी 30 पत्नियां रंग-बिरंगे अफ्रीकी परिधानों में चमक रही थीं। 100 नौकरों का जत्था राजा और रानी के सामान संभालते नजर आ रहे थे।

राजा मस्वाती 1986 से राजा हैं। वह दुनिया के सबसे अमीर राजाओं में शुमार हैं। उनकी संपत्ति 1 अरब डॉलर से ज्यादा बताई जाती है। उनके पास 15 पत्नियां और 35 से ज्यादा बच्चे हैं। वे हर साल ‘रीड डांस’ समारोह में नई दुल्हन चुनते हैं। लेकिन उनका यह वैभव उनके देश की गरीबी पर सवाल उठाता है। इस्वातिनी में 60% आबादी गरीबी रेखा से नीचे है और राजा के लग्जरी खर्चों पर घरेलू विरोध बढ़ रहा है।

Leave a Comment