हरियाणा के IPS वाई पूरन कुमार के आत्महत्या मामले में कई IPS अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज

IAS पत्नी अमनीत पी. कुमार और IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार

हरियाणा के सीनियर IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार ने 9 पेज के सुसाइड नोट में DGP शत्रु जीत कपूर, Ex-DGP मनोज यादव, IPS संदीप खिरवार कला रामचंद्रन, अमिताभ ढिल्लों, IPS संजय कुमार, IPS पंकज नैन, IPS पीके अग्रवाल, IPS शिबास कविराज और पूर्व चीफ सेक्रेटरी टीवीएसएन प्रसाद को आत्महत्या के लिए ज़िम्मेदार ठहराया है। इस बीच मामले की जांच में CFSL टीम को पूरन के घर से दूसरा ‘विल’ और फाइनल नोट मिला है।

बुधवार को सीएफएसएल सेक्टर-36 की टीम ने उस घर के उन कमरों की तलाशी ली जो मंगलवार को सील किए गए थे और जहां पहले पहुंचना संभव नहीं था। तलाशी के दौरान टीम को एक और ‘विल’ (वसीयतनामा) की कॉपी और एक फाइनल नोट बरामद हुआ है। इसके अलावा कुछ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी कब्जे में लिए गए हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। इस बीच, मृतक की पत्नी और IAS अफसर अमनीत पी. कुमार ने थाना-11 पुलिस को एक शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और पूरे मामले की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया उनकी बड़ी बेटी के अमेरिका से लौटने के बाद की जाएगी। जांच टीम सभी संभावित पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह का पता लगाया जा सके।

बताया जा रहा है कि सुसाइड करने से करीब ढाई घंटे पहले IPS वाई पूरन कुमार ने अपनी IAS पत्नी को 15 कॉल किए थे। हालांकि, वह फोन रिसीव नहीं कर पाई थी। पूरन कुमार की IAS पत्नी अमनीत पी. कुमार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ जापान दौरे पर गई हैं।

ADGP पूरन कुमार को 29 सितंबर को सरकार ने रोहतक रेंज के IG पद से हटाते हुए पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज (PTC), सुनारिया में IG लगा दिया था। पुलिस महकमे में इसे एक तरह की पनीशमेंट ट्रांसफर समझा जा रहा था। हालांकि, उन्होंने अब तक ज्वाइनिंग नहीं दी थी। लेकिन पूरन कुमार ने 6 अक्टूर को वसीयत लिखी और 7 अक्टूबर को सुसाइड नोट लिखकर चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में अपने निजी आवास में खुद को गोली मार ली।

Leave a Comment