क्रिप्टो घोटाले में हेयर कटिंग सलून मालिक जावेद हबीब के खिलाफ चीटिंग की 32 FIR दर्ज

 

हेयर कटिंग सलून की श्रृंखला चलाने वाले जावेद हबीब का नाम अब एक बड़े क्रिप्टो फ्रॉड केस से जुड़ गया है। उत्तर प्रदेश के संभल जिले की पुलिस टीम ने बुधवार को जब दिल्ली में उनके घर पर छापा मारा, तो वे वहां मौजूद नहीं थे। जावेद हबीब इस वक्त फरार हैं।

पुलिस के अनुसार, हबीब और उनके साथियों ने Follicle Global Company (FLC) नाम की एक फर्जी स्कीम के जरिए लोगों से निवेश करवाया। इस स्कीम के तहत निवेशकों से 5 से 7 लाख रुपये तक लिए गए और दावा किया गया कि उन्हें Bitcoin और Binance Coin में 50% से 70% तक का रिटर्न मिलेगा। साल 2023 में संभल के रॉयल पैलेस वेंकैट हॉल में एक इवेंट भी हुआ था, जिसमें इस स्कीम को प्रमोट किया गया था। पुलिस के मुताबिक, करीब 150 लोगों ने इस स्कीम में निवेश किया, लेकिन ढाई साल बीतने के बाद भी किसी को रिटर्न नहीं मिला।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हबीब पर लगभग 5 से 7 करोड़ रुपये के इन्वेस्टमेंट स्कैम का आरोप है। अब तक उनके खिलाफ 32 FIR दर्ज हो चुकी हैं। इस मामले में उनके बेटे अनस और एक पार्टनर सैफुल का नाम भी सामने आया है। पुलिस का कहना है कि इन लोगों ने हाई रिटर्न के लालच में लोगों से पैसे लिए, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी इन्वेस्टर को उनका पैसा वापस नहीं मिला। इसी के चलते Jawed Habib, उनके बेटे और परिवार के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है ताकि वे देश छोड़कर भाग न सकें।

संभल के रायया सत्ती थाने के इंचार्ज गोविंद कुमार ने मीडिया को बताया कि जावेद हबीब के खिलाफ अब तक 32 FIR दर्ज की जा चुकी हैं।

जनवरी 2022 में उत्तर प्रदेश की मुजफ्फरनगर जिले की मंसूरपुर पुलिस ने एक महिला पूजा गुप्ता की शिकायत पर जावेद हबीब के खिलाफ FIR दर्ज की थी। एक कार्यशाला के दौरान जावेद हबीब ने पूजा गुप्ता के बालों पर थूक दिया था। जावेद हबीब पर भारतीय दंड संहिता की धारा 355 और महामारी रोग कानून, 1897 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस बीच, हिंदू कार्यकर्ताओं ने हबीब के खिलाफ प्रदर्शन किया और उन पर कार्रवाई करने की मांग की थी।

Leave a Comment