कंगाल पाकिस्तान में टमाटर 700 रुपये किलो !!

 

पाकिस्तान पहले से ही कंगाल देश घोषित है। भारत के ऑपरेशन सिन्दूर और अब अफगानिस्तान के अटैक ने उससे उसका सब कुछ छीन लिया है। बात सब्जियों में टमाटर की करें तो पहले जो टमाटर 100 रुपए किलो मिल रहा था अब वही टमाटर 700 रुपए किलो में बिक रहा है।

इसके पीछे की वजह जाहिर तौर पर पाकिस्तान में लगातार चल रहे जंग के हालात हैं। भारत के साथ बवाल के बाद पहले ही व्यापार ठप्प है और कई चीजें दोगुने-तीन गुने दामों पर मिल रही हैं। इसके बाद पाकिस्तान को मजबूरी में अफगानिस्तान पर निर्भर होना पड़ा था लेकिन अब शहबाज-मुनीर मिलकर इस देश के साथ भी जंग में जुटे हुए हैं। ऐसे में पूरी तरह से सप्लाई चेन टूट गई है।

कहा जा रहा है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हाल में हुई जंग के बाद सीमा बंद होने से पाकिस्तान में महंगाई बम फूटा है। मतलब जो काम गोला-बारूद नहीं कर सके वो टमाटर ने कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉर्डर पर भी सब्जियों के कई ट्रक फंसे हुए हैं जिसकी वजह से मंडियों तक माल पहुंच ही नहीं पा रहा है।

काबुल में पाक-अफगान चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रमुख खान जान अलोकोजाय का कहना है कि लड़ाई शुरू होने के बाद सभी व्यापार और सामानों की आवाजाही पूरी तरह से बंद है। उन्होंने कहा, ताजे फल, सब्जियां, खनिज, दवाइयां, गेहूं, चावल, चीनी, मांस और डेयरी उत्पाद दोनों देशों के बीच 2.3 अरब डॉलर के वार्षिक व्यापार का बड़ा हिस्सा हैं। अलोकोजाय ने कहा, “हमारे पास रोजाना निर्यात के लिए लगभग 500 कंटेनर सब्जियां आती हैं, जो सभी खराब हो गई हैं।” उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में मुख्य तोरखम सीमा पर एक पाकिस्तानी अधिकारी ने बताया कि सीमा के दोनों ओर लगभग 5,000 कंटेनर माल फंसा हुआ है।

बता दें कि, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हाल के दिनों में भीषण झड़पें हुई थीं। झड़पें तब शुरू हुई थीं जब अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तानी एयर फोर्स ने हवाई हमले किए थे। इसकी वजह से सभी सब्जियों के दाम सात गुना बढ़ गए हैं।

पाकिस्तानी न्यूज चैनल इसे मुद्दे को उठा रहे हैं लेकिन सरकार की तरफ से इस पर कोई रिएक्शन नहीं आया है। बता दें कि पाकिस्तान की सरकार कंगाल है और IMF के पास बार-बार भीख मांगने पहुंच जाती है। दया करके ट्रंप ने 1 अरब डॉलर का उधार दिलवा भी दिया था लेकिन ये देश अपना पैसा जनता की मदद के लिए नहीं बल्कि आतंकवाद को फंड करने के लिए इस्तेमाल करता है।

Leave a Comment