एयर इंडिया फ्लाइट में महिला ने यूट्यूबर को मराठी बोलने के लिए धमकाया

 

मराठी बोलने का विवाद अब आसमान में पहुंच चुका है। एक महिला ने एयर इंडिया की फ्लाइट में आसमान में एक युट्यूबर को मराठी बोलने के लिए मजबूर किया। महिला ने धमकाया मराठी नहीं आती तो मुंबई मत आओ। साथ ही उसने एयरपोर्ट पर देख लेने की धमकी दी।

पीड़ित यात्री ने बताया कि घटना फ्लाइट में सीट 16-A पर बैठी एक महिला द्वारा शुरू हुई। उसने कहा कि अगर वह मुंबई जा रहा है तो उसे मराठी में ही बात करनी चाहिए। जब यात्री ने शांति से जवाब देते हुए कहा, ‘मुझे मराठी समझ नहीं आती, तो महिला ने उसे धमकाते हुए कहा कि वह उसे ‘बदतमीज़ी का मतलब दिखाएगी।’

घटना फ्लाइट संख्या AI-676 की है। वीडियो सोमवार का बताया जा रहा है। पीड़ित यात्री जो कि पेशे से यूट्यूबर है, ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया कि महिला सह-यात्री, हुंडई कंपनी की एम्प्लॉई है, ने न केवल उन्हें मराठी बोलने के लिए मजबूर किया बल्कि ‘मराठी बोलो या मुंबई छोड़ दो’ जैसी धमकी भी दी। साथ ही महिला ने युवक को एयरपोर्ट पर लैंडिग के बाद देख लेने की धमकी दी।

राजशेखर वर्मा अपनी एक्स हैंडल @shekhar_br02 से लिखते हैं- जाने माने यूट्यूबर के साथ एयर इंडिया @airindia के फ्लाइट में धमकी दी कि तुम मुंबई जा रहे हो तुमको मराठी आनी चाहिए नहीं तो एयरपोर्ट पर देख लेंगे तुमको। धमकी देने वाला महिला या पुरुष जो भी है। @HyundaiIndia का कर्मचारी मालूम होता है। क्या @HyundaiIndia ऐसे रेसिस्ट लोगों को नौकरी पर रखता है? ये है भारत में अनेकता में एकता!!

NCMIndia Council For Men Affairs ने एक्स पर लिखा है, ‘यह महिला @airindia की फ्लाइट में अपने सहयात्री को धमका रही है और कह रही है कि अगर वह मुंबई जा रहा है तो मराठी बोलना ज़रूरी है, वरना वह उसे मुंबई एयरपोर्ट पर सबक सिखा देगी। अब इन महिला गुंडों की गुंडागर्दी का अगला स्तर आ गया है।’

मजेदार बात है कि जो महिला मराठी भाषा की इतनी बड़ी ठेकेदार बन रही है वह जापानी कंपनी हुंडई में नौकरी करती है। और जिस नेता राज ठाकरे ने हिंदी-मराठी भाषा का विवाद पैदा किया वह खुद बिहारी है।

Leave a Comment