चादर माँगने के विवाद में कोच अटेंडेंट ने यात्री की कर दी हत्या

 

बीकानेर– जम्मु-तवी साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में चादर मांगने को लेकर कोच अटेंडेंट ने एक यात्री की चाकू मारकर हत्या कर दी। यात्री सेना का जवान था। पुलिस ने कोच अटेंडेंट जुबेर मेमन को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रेन राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ रेलवे स्टेशन से बीकानेर के लिए रवाना हुई थी।

घटना रविवार रात लूणकरणसर और बीकानेर स्टेशन के बीच हुई।। सेना का जवान जिग्नेश चौधरी फिरोजपुर कैंट से बीकानेर-जम्मुतवी साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में बैठा था। वह गुजरात के साबरमती का रहने वाला था। वह फ़िरोजपुर से अपने घर जा रहा था। ट्रेन में उसने कोच अटेंडेंट से चादर माँगा जिस पर दोनों में विवाद हो गया। इस पर अटेंडेंट जुबेर मेमन ने सेना के जवान को चाकू मार दिया। जिग्नेश चौधरी को तुरंत पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जीआरपी सीआई आनंद गिला ने मीडिया को बताया कि गुजरात के साबरमती का रहने वाला सेना का जवान जिग्नेश चौधरी जम्मू के ऊधमपुर में पोस्टेड था। रविवार की रात को साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन की एसी कोच थ्री में चादर मांगने पर जवान और अटेंडेंट में विवाद हुआ था जिसके बाद जुबेर जिग्नेश को ढूंढ़ते हुए उसके कोच में पहुंचा। यहां आकर उसने चाकू जवान के पैर के पिंडली में घुसा दिया। चाकू लगने के कारण और खून बहने के कारण जिग्नेश चौधरी की मौत हो गई। राजस्थान की बीकानेर रेलवे पुलिस ने आरोपी जुबेर मेमन को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Comment