धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ‘सनातन एकता पदयात्रा’ से फर्जी पुलिसकर्मी गिरफ्तार

 

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ‘सनातन एकता पदयात्रा’ में के कोसी कलां में एक संदिग्ध व्यक्ति फर्जी यूपी पुलिस वर्दी, जूते और फर्जी आईडी कार्ड के साथ यात्रा में घुसने की कोशिश करता पकड़ा गया। इंस्पेक्टर रामनिवास की टीम ने उसकी हरकतों पर शक किया और धर दबोचा।

संदिग्ध नीली पुलिस वर्दी और जूते पहने था। गले में फर्जी यूपी पुलिस आईडी कार्ड लटक रहा था। ड्यूटी पर तैनात पुलिस ने उसकी गतिविधियाँ संदिग्ध पाकर तुरंत पकड़ा गया। उसकी पहचान, पृष्ठभूमि और इरादे की जांच की जा रही है। क्या यह सिर्फ घुसपैठ थी या कुछ और? धीरेंद्र शास्त्री की लोकप्रियता को देखते हुए पहले से हाई अलर्ट था। फिर भी फर्जी पुलिसकर्मी की घुसपैठ ने सुरक्षा प्रोटोकॉल पर सवाल उठाए हैं।

उधर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ‘सनातन एकता पदयात्रा’ में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस उप निरीक्षक बोहरा पुत्र साहब सिंह की हार्टअटैक से मौत हो गयी। वे मूल रूप से मथुरा के थाना राया क्षेत्र के गांव पीरीगढ़ी के निवासी थे। वर्तमान में वह जनपद एटा के अलीगंज थाने में तैनात थे।

एक अन्य खबर के अनुसार पदयात्रा मथुरा पहुंचने से पहले लगातार दूसरे दिन धीरेंद्र शास्त्री की तबीयत बिगड़ गई। यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर उन्हें अचानक चक्कर आ गया और वे बेहोश होकर गिर गए। उन्हें सड़क पर ही लेटाया गया। भक्तों ने उन्हें संभाला, गमछे से हवा की। थोड़ी देर लेटे रहने के बाद धीरेंद्र शास्त्री उठकर बैठे। अचार के साथ पराठा खाया। इससे पहले बुधवार को भी उन्हें बुखार आ गया था। डॉक्टरों ने उनका चेकअप कर दवा दी थी। थोड़ा आराम करने के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने यात्रा आगे बढ़ाई थी।

Leave a Comment