उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक स्विगी फूड डिलीवरी ब्वॉय ने 4 दिन के अंतराल में दो शादियां कर डाली। पहली शादी की बात छिपाकर दूसरी युवती से शादी कर ली। परिणामस्वरूप पत्नियों की शिकायत पर पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार युवक सरायइनायत के दलापुर गांव का रहनेवाला है। इसका नाम राहुल उर्फ़ रामकृष्ण दुबे है। ये फ़ूड डिलीवरी का काम करता है। वह यूट्यूब पर रील भी बनाता है। पहली शादी 25 साल की खुशबू से प्रेम विवाह किया। दोनों की मुलाक़ात एक समारोह में हुई थी। जिससे 24 दिन की बच्ची है। दूसरी शादी शिवांगी से की जिसकी उम्र करीब 20 साल है।
दोनों पत्नियों को रामकृष्ण दुबे उर्फ राहुल की इस धोखेबाजी का एहसास तब हुआ जब राहुल की पहली पत्नी की बात दूसरी पत्नी से हुई। दोनों पत्नियों का आरोप है राहुल दोनों पत्नियों के साथ मारपीट करता था और 24 दिन की मासूम की भी गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। पहली पत्नी को शहर में जबकि दूसरी पत्नी को गांव में रखता था।
पकड़ा न जाए इसलिए पहली पत्नी को कुछ महीने गोरखपुर में भी रखा। सरायइनायत पुलिस ने प्रयागराज पुलिस कमिश्नर के आदेश पर राहुल, उसके पिता राजेश दुबे, मां गीतादेवी, भाई नितेश व सूरज के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। मुख्य आरोपी राहुल समेत सभी के खिलाफ धोखाधड़ी और दहेज उत्पीड़न, हत्या का प्रयास आदि गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सरायइनायत पुलिस ने रामकृष्ण दुबे उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर लिया है।
